Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

राशिफल 22 जुलाई 2022 : आज कुछ राशियों के सितारे नौकरी और बिजनेस में देंगे साथ, पारिवारिक जीवन होगा खुशियों से भरपूर

 

sv news

suraj varta.in
आस्था धर्म डेस्क

आज शुक्रवार 22 जुलाई 2022 है। जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं..

ज्योतिषाचार्य पंडित आनंद पाण्डेय
के अनुसार राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी।

*मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :*
किसी व्यक्ति के प्रति विश्वास बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। लेकिन जब तक उनकी ठीक से पहचान नहीं होती तब तक व्यक्तिगत जीवन संबंधित गोपनीय बातें की चर्चा ना करें। घर में रूपए-पैसों को लेकर या स्वास्थ्य संबंधित दिक्कते आ सकती है। कर्म के प्रति पूर्ण समर्पण व उत्साह रखें। व्यापार में नई योजनाओं से लाभ होगा। गौशाला में हरा चारा डलवाएं।

*वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :*
आज आपका अपने प्रेमी या जीवनसाथी के साथ किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय नहीं लें। चोट व दुर्घटना से हानि संभव है। आज वाहन चलाना आपके लिए हितकारी नहीं है। आवास संबंधी समस्या हल होगी। सोचे काम समय पर नहीं हो पाएँगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा।

*मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :*
आप अपने करियर में बदलाव ला सकते हैं। जो लोग आपके करीब हैं, वे आपका गलत फायदा उठा सकते हैं। परिवार के साथ किसी यात्रा पर जाने की संभावना बनी रहेगी। अचानक दूर संचार माध्यम से अप्रिय सूचना मिल सकती है, जिससे आपका मन हताश रहेगा। भेंट व उपहार की प्राप्ति हो सकती है। किसी व्यक्ति के साथ बेकार के विवाद होने की संभावना बन रही है।

*कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :*
अपने किसी सहयोगी का ज्यादा साथ अपके कारोबार को बिगाड़ सकता है इसलिए सावधानी के साथ काम करें। अतिथियों का आवागमन रहेगा। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। स्वाभिमान बना रहेगा। किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय को आज ना ही लें। अत्यधिक कार्यभार की वजह से थकान व पैरों में दर्द की स्थिति रहेगी। आपसी संवाद और सहयोग आपके और आपके जीवनसाथी के बीच रिश्ते को मजबूत बनाएगा।

*सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :*
किसी विशेष मुद्दे को लेकर कहासुनी होने की आशंका है। अगर आप कहीं घूमने जाना चाहते है तो परिवार के किसी बड़े से सलाह जरूर करें। प्रेम जीवन में आपको सकारात्मक नतीजे हासिल होंगे। पैतृक संबंधी मामलों को किसी की मध्यस्थता से सुलझाने का प्रयास करें। आज अपने अनुभव का प्रयोग सही दिशा में करेंगे, तो सफलता जरूर मिलेगी।

*कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :*
आज आपको मानसिक कठिनाइयां परेशान कर सकती हैं। किसी नए व्यक्ति से बनाया गया सम्बन्ध आपको फायदा पहुंचा सकता है। कुछ समय परिवार संबंधी जरूरी वस्तुओं की खरीदारी में भी समय व्यतीत होगा। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। पेट संबंधी विकार हो सकता है। फिजूलखर्ची से बचे। परिवार के लोग आपके साथ खड़े रहेंगे।

*तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :*
अच्‍छे धार्मिक कार्यों में आपका दिन व्‍यतीत होगा और दान करने में आपका दिन जाएगा। आज आपके मन में काफी पॉजिटिव विचार आने से दिन शुभ होगा और अच्‍छे कार्य करने के लिए आप प्रेरित होंगे। कई लोग आपकी देखा-देखी कर सकते हैं। आज आप किसी की अलग ढंग से मदद कर सकते हैं। रिश्तेदारों से संपत्ति संबंधी विवाद बड़ा रूप ले सकते हैं, सतर्क रहें।

*वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :*
आज आपको सामाजिक कार्यक्रमों में सम्मिलित होंने का मौका मिलेगा। परिवार की ओर से आज आपको कोई सूचना प्राप्त हो सकती है, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। रोजगार की दिशा में कार्यरत लोगों को उत्तम अवसर प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में भी आज आपके साहस और पराक्रम की सराहना होगी। निकट सम्बन्धों में खींचतान रह सकती है। अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

*धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :*
घरेलू कामों में आप थोड़े व्यस्त नजर आ रहे हैं। मानसिक दबाव थोड़ा अधिक रहेगा। आज किसी को पैसे की उधारी देने से भी परहेज करें। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। परिवार के लोग आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। लोगों की आलोचना का सामना आपको करना पड़ सकता है। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं।

*मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :*
आज के दिन आपकी सृजनात्मकता आपको अन्य साथियों से आगे ले जाएगी। अपनी इच्छाओं की पूर्ति के लिए व्यक्तिगत संबंधों का इस्तेमाल करना आपके जीवनसाथी को नाराज कर सकता है। जो लोग संगीत और गायन के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें कोई बड़ी प्रसिद्धि मिलने की संभावना बन रही है। आसपास के वातावरण को बेहतर बनाने में उत्साह दिखाएंगे।  विचारों का आदान-प्रदान भी आपको बहुत लाभ दिला सकता है।

*कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :*
आज का दिन अच्छा नजर आ रहा है। प्रभावशाली लोगों की मदद से आपको अपने करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलेगा। अगर कोई भवन संबंधी निर्माण रुका हुआ है तो उसके संदर्भ में योजना बनाने का उचित समय है। अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखें। यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिल सकता है।

*मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :*
आपके परिश्रम को उचित सम्मान मिलेगा एवं नई जिम्मेदारी का भार भी आपके कंधों पर डाला जाएगा। माता-पिता के सहयोग से आपकी, तरक्की के मार्ग खुलेगें। यात्रा से पहले अपने वाहन को भली-भाँति जाँच लें अन्यथा रास्ते में परेशानी हो सकती है। आज आपको हर तरफ से अच्छी खबर मिलेगी। सीमेंट कम्पनियों के अधिकारियों को अधिक अनुकूलता रह सकती है।

*नोट:* आप अपनी समस्याओं के निदान के लिए-surajvarta के ज्योतिषाचार्य पंडित आनंद पाण्डेय के मोबाइल नंबर-99361 47150 पर संपर्क कर सकते हैं।
( *Note:* You can contact the astrologer of surajvarta Pandit Anand Pandey on mobile number-99361 47150 for the solution of your problems.)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad