Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

राशिफल 6 जुलाई 2022 : इन राशियों के खुलने वाले हैं प्रगति के नए रास्ते, लेकिन ये रहें जरा संभलकर

 

sv news

suraj varta.in
आस्था धर्म डेस्क

आज बुधवार 06 जुलाई 2022 है। जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं..

ज्योतिषाचार्य पंडित आनंद पाण्डेय
के अनुसार राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी।

*मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :*
आज का दिन आप में से कुछ के लिए काफी विवादास्पद साबित हो सकता है। तनाव से बचने के लिए मधुर संगीत का सहारा लें। आज आप समय और मौको का फायदा उठाने की पूरी कोशिश करेंगे। थकान जैसी स्थिति रह सकती है, साथ ही बदलते मौसम का भी प्रभाव महसूस हो सकता है। पैसा खर्च करने में आप बहुत चतुराई से काम लेंगे।

*वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :*
आज अपनी वाणी को कठोर ना होने दें। आपके बड़े भाई और पिता से वैचारिक मतभेद हो सकता है लेकिन वे आपका हित चाहते है। कोई आपकी भावनाओं का गलत फायदा उठा सकता है जिसकी वजह से आपका मन व्यथित रहेगा। आपके लिए किसी प्रियजन का स्वास्थ्य चिंता का कारण बना सकता है। आपको अपने जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। पिछले दिनों से चल रही लेन-देन की कोई बडी डील तय हो जाने की खुशी होगी।

*मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :*
आज यात्रा करना आपके लिए आनंददायक रहेगा। सामाजिक रूप से आपकी लोकप्रियता और प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। मन में उत्साह का संचार होगा, जिस वजह से दिनभर का समय आनंदपूर्वक बीतेगा। लंबे समय से पेंडिंग चले आ रहे काम आज पूरे होने के संकेत हैं। नौकरी में नोकझोंक हो सकती है। वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में लापरवाही न करें।

*कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :*
अपने मन के अनुसार परिस्थिति बदलने की क्षमता आप में है, इस बात का अंदाजा आपको जल्दी ही आएगा। वैवाहिक जीवन से जुड़ी परेशानियां खत्म हो सकती है। चोट व रोग से बचें। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। आकस्मिक धन खर्च आ सकता है। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। पैसे के लेन-देन से आपको बचना चाहिए। अनाज के थोक कारोबारी अच्छा लाभ कमाने की स्थिति में रह सकते हैं।

*सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :*
आज दिन भर घर के कार्यों को संपन्न करने में व्यस्तता बनी रहेगी। आपकी आय में वृद्धि के अलावा नौकरी व्यवसाय भी अनुकूल होगा।भविष्य संबंधित योजनाओं पर ध्यान केंद्रित रहेगा तथा आर्थिक पक्ष को मजबूत बनाने संबंधी योजनाएं भी बनेंगी। काम अधिक होने से आपको थकावट भी हो सकती है। आपको अपने दोस्तों का सहयोग समय-समय पर मिलता रहेगा। कोशिशों से समस्याएं सुलझा लेंगे।

*कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :*
आप दूसरों की बात जल्दी मानते है इसलिए किसी की चिकनी चुपड़ी बातो में न आएं। सेहत पर ध्यान देना आपके लिए अति आवश्यक है, पेट संबंधी बीमारी आपको परेशान कर सकती हैं। खुद पर भरोसा रखते हुए घर परिवार के सभी सदस्यों के साथ तालमेल बनाए रखें।आर्थिक रूप से दिन आपके लिए लाभकारी रहने वाला है। अविवाहित लोगों को वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकते हैं।

*तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :*
किसी नए कार्य को शुरू करने के लिए आज का दिन सबसे उत्तम है। शांतिपूर्ण कार्य करने से प्रसन्‍नता रहेगी। बाहर का खाना कुछ दिनों के लिए त्याग दें तथा भरपूर मात्रा में तरल पदार्थों का सेवन करें। ऐसा करने से आप अच्छे स्वास्थ्य का आनंद ले पाएंगे। जबकि दूसरों की समस्या और कार्यों को सुलझाने में आपकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। कुछ लाभदायक संपर्क सूत्र भी स्थापित होंगे।

*वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :*
कोई बाहरी व्यक्ति आपको बहला-फुसलाकर अपना मतलब निकाल सकता है। इसलिए दूसरों की बातों में ना आएं और सचेत रहें।रिस्क प्रवृत्ति के कार्यों में बिल्कुल भी निवेश ना करें। भारी नुकसान होने की आशंका है। युवा वर्ग प्रेम प्रसंगों में ना पड़कर अपने कैरियर पर ध्यान दें। आज आपको फालतू विवादों से दूर रहने की कोशिश करनी होगी। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य खराब हो सकता है।

*धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :*
जिस व्यक्ति द्वारा आपको अधिक अपेक्षाएं थीं, उनका बर्ताव अचानक से बदलने लगेगा। अपनी निर्भरता व्यक्ति पर अधिक रखने के कारण आपके कामों में रुकावट भी आ सकती है। शेयर खरीदने या बेचने का यह सही समय नहीं है। आपको अपने लोगों के साथ अपनी भावनाएं व्यक्त करने में कतराना नहीं चाहिए। स्वास्थ्य ठीक रहेगा परंतु किसी-किसी समय अनिर्णय की स्थिति होने से चिडचिड़ापन आ सकता है।

*मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :*
कई सपने पूरे हो सकते है, लेकिन अगर आप दूसरों की सलाह लेने की बजाय खुद के मन की सुनेंगे तो ज्यादा बेहतर होगा। जहां एक तरफ आपके कार्य आपकी इच्छा के अनुसार पूरे होंगे वही दूसरी तरफ किसी बाहरी व्यक्ति को अपने परिवार या व्यापार में दखलंदाजी न करने दे। बहरहाल किसी पर भी जरूरत से ज्यादा विश्वास न करे, वरना आपको धन से संबंधित कोई बड़ा नुकसान हो सकता है और स्वास्थ्य को लेकर जरा सतर्क रहे।

*कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :*
आपके काम में खूब बढ़ोतरी होगी, जिससे आपको काफी खुशी मिलेगी, लेकिन साथ ही थोड़ा तनाव भी हो सकता है। जहां एक तरफ आज निवेश करना अच्छा रहेगा, वही दूसरी तरफ परिवारिक उलझनों को सुलझाने के लिए किया गया प्रयास भी सफल रहेगा। इसके साथ ही आज आपकी अधूरी इच्छाएं पूरी होंगी और अपने व्यवहार से आप दूसरों को अपनी तरफ आकर्षित करने में भी सफल होंगे।

*मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :*
आज आर्थिक मामलों में अतिरिक्त सावधानी बरतने की ज़रूरत है। कार्यक्षेत्र में कोई भी निर्णय लेने से पहले उस पर सोच-विचार अवश्य करे। दूसरों पर अत्याधिक भरोसा आपको परेशानी में डाल सकता है। शत्रुओं से आपकी मित्रता होगी। दोस्तों और परिवार के साथ मजेदार समय बीतेगा। परिजनों का व्यवहार मधुर रह सकता है। बदलते मौसम से खुद को बचाकर रखना जरुरी होगा।

*नोट:* आप अपनी समस्याओं के निदान के लिए-surajvarta के ज्योतिषाचार्य पंडित आनंद पाण्डेय के मोबाइल नंबर-99361 47150 पर संपर्क कर सकते हैं।
( *Note:* You can contact the astrologer of surajvarta Pandit Anand Pandey on mobile number-99361 47150 for the solution of your problems.)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad