Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

राशिफल 9 जुलाई 2022 : आज कुछ राशियों पर होगी शुभ फलों की प्राप्ति, लेकिन इन पर रहेगी विपरीत चाल

 

sv news

suraj varta.in
आस्था धर्म डेस्क

आज शुक्रवार 08 जुलाई 2022 है। हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं..

ज्योतिषाचार्य पंडित आनंद पाण्डेय
के अनुसार राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी।

*मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :*
आज आप उन खर्चों से बचने में सक्षम नहीं होंगे जिन्हें आप लंबे समय से अनदेखा कर रहे थे। नजदीकी रिश्तेदारों के आगमन से परिवार में खुशनुमा माहौल रहेगा। आज आपके अपने पिता के साथ संबंध खराब हो सकते है, लेकिन धैर्य और प्रेम से बात करने से आपकी ये समस्या भी हल हो जाएगी। रेडीमेड गारमेंट के थोक कारोबारियों को लाभ मिल सकता है। पाचन सम्बन्धी कष्ट रह सकता है।

*वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :*
आज व्यापारिक बाधाएं आएंगी। योग्यता के अनुरूप कार्य करें। भाइयों के साथ संबंधों में मजबूती बनाकर रखें। आय के साथ-साथ खर्चों की भी अधिकता परेशान करेगी। कुछ महत्वपूर्ण काम रुक सकते हैं। बोलचाल का लहजा नरम रखें। धैर्य पूर्वक किए गए कार्यों का नतीजा भी शुभ मिलेगा। अपनी गाड़ी बेचने की सोच रहे हैं तो यह योजना अभी टाल दें, आज का दिन फायदे वाला नहीं है।

*मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :*
ग्रह स्थिति आपके लिए बेहतरीन परिस्थिति का निर्माण कर रही है। अपने हर कार्य को लगन से करने की ललक रहेगी, और अच्छे परिणाम भी हासिल होंगे। पारिवारिक सदस्यों के साथ गलतफहमी पैदा होने के कारण मनमुटाव होगा। दूसरों के मामले में पड़ कर समय नष्ट ना करें। आपका अच्छा व्यवहार और उदारवादी स्वभाव की वजह से सभी सहयोगियों के साथ संबंध उत्तम बने रहेंगे।

*कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :*
कार्यक्षेत्र में आज आपके सामने कुछ परेशानियां आएंगी, जिन्हें दूर करने के लिए आपको किसी अन्य व्यक्ति से सलाह लेनी पड़ सकती है। पारिवारिक खर्चों में बढ़ोतरी होने से आज आप पर मानसिक दबाव रहेगा। अपनी गुप्त बाते किसी को भी बताने से बचें। किसी बड़ी समस्या का हल सहज ही प्राप्त होगा। इस समय घर के बड़े बुजुर्ग के स्वास्थ्य संबंधी कोई दिक्कत उत्पन्न हो सकती है।

*सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :*
आज का दिन सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। प्रेम संबंधों में किसी गलतफहमी की वजह से दूरी आ सकती है। आप अपने जीवनसाथी के लिए कोई उपहार खरीद सकते हैं। अगर यात्रा संबंधी कोई प्रोग्राम बन रहा है तो उसे स्थगित रखना उचित रहेगा। किसानों को बागवानी का काम लाभ दे सकता है।

*कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :*
दिन की शुरुआत में कुछ निर्णय लेते समय आपको कन्फ्यूजन का सामना करना पड़ सकता है। आज कोई नया निर्णय ना ले और वर्तमान में जो चल रहा है उसी पर ध्यान दें। अविवाहित व्यक्तियों के लिए कोई अच्छा रिश्ता आने की संभावना है। कमर दर्द को लेकर आप परेशानी में आ सकते हैं। आज स्थान-परिवर्तन कर सकते है। पैतृक सम्पत्ति सम्बन्धी विवाद में नुकसान हो सकता है।

*तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :*
धन के मामले में थोड़ी सी लापरवाही आपको परेशान कर सकती है, इसलिए इस पर नजर जमाए रखें। किसी महंगी वस्तु की खरीदारी से बचें। आकस्मिक यात्राएं लाभकारी हो सकती हैं। अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। आज रिश्तों के लिए समय निकालना आपके लिए मुश्किल हो सकता है। विद्यार्थियों की पढ़ाई में विघ्न आएघा। बौद्धिक चर्चा तथा बातचीत में भाग न लें। लाइफ में प्रेम और खुशियां रहेंगी।

*वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :*
आज आपकी जिंदगी में कोई नया मोड़ आ सकता है। आर्थिक जीवन की स्थिति आज अच्छी नहीं कही जा सकती आज आपको बचत करने में मुश्किलें आ सकती हैं। क्रोध को नियंत्रण में रखना पड़ेगा। आपके वैवाहिक जीवन में कुछ समस्याएं पैदा हो सकती है। पढ़ाई से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलने से आपका आत्मविश्वास और बढ़ जाएगा। निजी क्षेत्र में कार्यरत महिला अधिकारियों के लिए पदोन्नति का समय है।

*धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :*
प्रेम प्रसंगों से दूरी बनाकर रखें क्योंकि इसका नकारात्मक प्रभाव आपके परिवार तथा व्यवसाय दोनों पर पड़ेगा। आर्थिक स्थिति में बदलाव दिखने लगेगा। बच्चों को पढ़ाई पर ध्यान देने की आवश्यकता है। सेहत ठीक रहेगी। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। वाहन संबंधी कोई नुकसान होने की आशंका है। प्रेमीजनों को प्रणय में सफलता मिलेगी। छोटे बच्चों के लिए स्वास्थ्य संबंधी सावधानियां बरतने की आवश्यकता है।

*मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :*
इस राशि के लोग अगर लम्बे समय से किसी के साथ रिलेशनशिप में है, तो अब अपनी शादी की बात आगे बढ़ा सकते है। आपको जान कर खुशी होगी कि पहले जो लोग आपके काम में कमियां निकालते थे, वही अब आपके काम की तारीफ करेंगे। स्वास्थ्य सामान्य रूप से मध्यम रहेगा। आपको चिकनाई वाले और तले हुए भोजन को खाने से परहेज करना चाहिए।

*कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :*
जिस काम की आपको उम्मीद थी, आपको उसका परिणाम बहुत अच्छा मिलेगा। सहकर्मी आपका विरोध कर सकते हैं। पढ़ाई में सफल होने के लिए एक्स्ट्रॉ कोचिंग लेना मददगार रहेगा। सरकारी सेवारत लोगों के प्रमोशन के योग बन रहे हैं। किसी भी काम में जल्दीबाजी ना करें अन्यथा भविष्य में परेशानियां खड़ी हो सकती है। अनाथालय में भोजन के लिए धनराशि भेंट करें।

*मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :*
ग्रह नक्षत्रों की चाल आपके लिए आज अच्छी नहीं है, आज के दिन आपको अपने धन को बहुत सुरक्षित रखना चाहिए। पारिवारिक कलह होगी इसलिए थोड़ा-सा वाणी पर संयम रखें। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आप काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे। वस्तुएँ खरीदने के लिए अनुकूल दिन है। अपनी योजना सफल होते देख कर मन प्रसन्न रह सकता है।

*नोट:* आप अपनी समस्याओं के निदान के लिए-surajvarta के ज्योतिषाचार्य पंडित आनंद पाण्डेय के मोबाइल नंबर-99361 47150 पर संपर्क कर सकते हैं।
( *Note:* You can contact the astrologer of surajvarta Pandit Anand Pandey on mobile number-99361 47150 for the solution of your problems.)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad