एसपी यमुनापार ने सिरसा गंगा घाट का किया औचक निरीक्षण
मेजा, प्रयागराज (श्रीकान्त यादव)। प्रयागराज के एसपी यमुनापार सौरभ दिक्षित ने श्रावण महीने में श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए गंगाघाट सिरसा का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी लिए और वहीं ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए। बता दें कि मंगलवार को मेजा के सिरसा गंगा घाट का एसपी यमुनापार सौरभ दीक्षित ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसपी यमुनापार ने संयुक्त रूप से गंगा घाट पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। गंगा घाट पर स्नान करने आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। श्रावण मास के महीने मे मेजा के सिरसा गंगा घाट पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं का गंगा स्नान के लिए आगमन होता है। जिसको लेकर एसपी यमुनापार सौरभ दीक्षित ने गंगा घाट का निरीक्षण कर इंतजाम दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान एसपी यमुनापार सौरभ दीक्षित ने अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा और घाटों की साफ सफाई कराए जाने के निर्देश दिए और घाट पर बैरिकेडिंग, अस्थायी शौचालय की व्यवस्था के लिए भी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। इस दौरान एसडीएम मेजा विनोद कुमार पाण्डेय, थाना प्रभारी मेजा धीरेन्द्र सिंह व पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।