Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

अमृत महोत्सव : पूर्व विधायक के नेतृत्व मे निकाली गई तिरंगा यात्रा

SV News

मेजा, प्रयागराज (विमल पाण्डेय)। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत शनिवार को पूर्व विधायक नीलम करवरिया के नेतृत्व में रामनगर बाजार में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में भारतीय खाद्य निगम के सदस्य डॉक्टर चंद्र मोहन सिंह ब्लाक प्रमुख उरुवा प्रतिनिधि पप्पू गौतम सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ रामनगर मोड़ से मुख्य मुख्य बाजार होते हुए चिरैया मोड़ पर जाकर समाप्त हुई। तिरंगा यात्रा में शामिल लोगों के द्वारा भारत माता की जय वंदे मातरम के साथ जयकारे लगाते हुए 15 अगस्त को अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने की अपील की गई।
विधायक नीलम करवरिया ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति विशेषकर युवा देश की आन बान शान का सम्मान करें और इस प्रतीक के महत्व को समझें। चंद्रमोहन सिंह ने कहा की हर घर तिरंगा अभियान प्रत्येक देशवासी के लिए स्वाभिमान का पर्व है देश की आजादी में अपने प्राणों को न्यौछावर करने वाले उन शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि है जिनकी बदौलत आज हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं। वहीं शांति सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस के जवान मुस्तैद रहे। इस दौरान तिरंगा यात्रा में नित्यानंद उपाध्याय सिद्धांत तिवारी मुननन शुक्ला धीरज दुबे विकास शुक्ला आदि मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad