Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

"हर घर तिरंगा" अभियान हम सब की जिम्मेदारी : बुलबुल

SV News

मेजा, प्रयागराज (रामसिंह पटेल)। "हर घर तिरंगा" अभियान हम सबकी जिम्मेदारी है। बड़े गर्व की बात है, हम भारत देश की आज़ादी के 75 वीं स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं। हर घर तिरंगा देश में पहली बार शायद सुनने को मिल रहा है, और यह अभियान बड़े भाव विभोर के साथ दिखाई दे रहा है। जो बहुत ही सराहनीय है। उक्त बातें अपना दल एस के मिर्जापुर मंडल प्रभारी राजेश पटेल उर्फ बुलबुल ने कही। "घर घर तिरंगा" अभियान में भाग लिया जा रहा है। बुलबुल पटेल ने कहा कि तिरंगा का अपमान न होने पाए इस लिए आप सभी आग्रह करता हूं की जिस भाव से तिरंगा लगाया जा रहा है देश के प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है कि तिरंगा कहीं गिरना नही चाहिए और झुकना नहीं चाहिए। कहीं गलती से गिर गया हो तो उसे खुद उठाकर सम्मान से रखें। तिरंगा का अपमान न करें। ध्यान यह अवश्य रहे आज़ादी के महोत्सव को मानने के पश्चात 15 अगस्त शाम को तिरंगा ससम्मान उतार कर सुरक्षित रखें भविष्य में अन्य देश की आजादी महोत्सव में तिरंगा काम आ सके। विशेष ध्यान हम सब की ज़िम्मेदारी है। बुलबुल पटेल ने लोगों से हर घर तिरंगा अभियान को लेकर कहा कि सभी लोग हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad