Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

भाजपा मंडल कोहड़ार ने निकाली तिरंगा यात्रा,विधायक राजमणि ने भरा जोश

 

Svnews

मेजा,प्रयागराज।(हरिश्चंद्र त्रिपाठी)

आजादी का अमृत महोत्सव के तहत  शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी मंडल कोहड़ार की ओर से कोहड़ार बाजार में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इसमें कोरांव विधायक राजमणि कोल ने देशभक्ति के रंग में रंगे दिखे। उन्होंने पूरी यात्रा के दौरान सर पर तिरंगा टोपी और हाथ में तिरंगा थामे रखा। साथ ही ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारे लगाकर कार्यकर्ताओं में जोश भरा।

तिरंगा यात्रा कोहड़ार स्थित जैन मंदिर से आरंभ हुई तिरंगा यात्रा जिधर से भी गुजरी, उधर लोगों में गजब का उत्साह दिखा। वहीं यात्रा के दौरान समूचा बाजार तिरंगामय हो गया। तिरंगा यात्रा बाजार में भ्रमण करते हुए पुलिस चौकी के पास संपन्न हुई। यात्रा के दौरान कार्यकर्ता देशभक्ति गीतों पर थिरकते नजर आए। 

तिरंगा यात्रा में हजारों की संख्या में लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। एक किलोमीटर से ज्यादा तिरंगा यात्रा के रास्ते में जगह-जगह लोगों ने स्वागत किया। कहीं स्वागत में फूल बरसाए गए तो कहीं आतिशबाजी हुई।इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष शिवदत्त पटेल,मंडल अध्यक्ष अधिवक्ता गोविंद मिश्र,पूर्व मंडल अध्यक्ष हरिश्चंद्र द्विवेदी,विधायक के पी आर ओ रामश्रय शुक्ल,शशिकांत त्रिपाठी,अश्वनी जैन,सर्वेश तिवारी,अमरेश मिश्र आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad