Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

राशिफल 22 अगस्त 2022 : आज कुछ राशियों के लिए बन रहा है धन वृद्धि योग, लेकिन इनके काम में लग सकती है किसी की बुरी नजर

 

sv news

suraj varta.in
आस्था धर्म डेस्क

आज सोमवार 22 अगस्त 2022 है। जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं..

ज्योतिषाचार्य पंडित आनंद पाण्डेय
के अनुसार राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी।

*मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :*
आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। कोई भी जोखिम हाथ में लेने से बचना होगा। परिवार की आर्थिक स्थिति थोड़ी कमजोर नजर आ रही है, इसलिए आप अपनी आमदनी के अनुसार घरेलू खर्चों का बजट बनाकर चलें। जीवनसाथी से बातचीत करते समय आपको अपनी वाणी पर ध्यान देना होगा, आप ऐसी कोई भी बात ना बोलें जिससे जीवनसाथी के मन को दुख पहुचें।

*वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :*
काम के सिलसिले में किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आपके द्वारा की गई यात्रा सुखद रहेगी। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। पैसों से जुड़ा हुआ कोई भी लेनदेन करने से बचना होगा अन्यथा नुकसानदेह साबित हो सकता है। अपने विवेक से हर कार्य सफल कर लेंगे। निजी जीवन में दुसरों को प्रवेश न दें। मित्रों के साथ यात्रा आनंदप्रद रहेगी।

*मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :*
कुछ बातों से संबंधित स्पष्ट स्वरूप से जानकारी न मिलने की वजह से भी आपके मन में डर उत्पन्न होता रहेगा। अपने आप को शांत रखने का प्रयास करें। हेल्दी भोजन करें, पाचन संबंधी समस्या हो सकती है। पैसे के मामलों में यदि आपको किसी भी मदद की आवश्यकता है तो आज वह आसानी से उपलब्ध हो जाएगी। विवाह योग्य जातकों को विवाह का प्रस्ताव मिलेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा।

*कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :*
काफी दिनों से जिस काम के बारे में सोच-विचार चल रहा था, उसके प्रति आप कदम उठाना शुरू करेंगे। फिर भी पूरा विश्वास न होने की वजह से आपको कुछ मानसिक तकलीफों से गुजरना पड़ सकता है। आर्थिक नीति का परिवर्तन सुखद रहेगा। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। प्रेम जताने के लिए दिन ठीक है। नौकरी में कार्यभार रहेगा। थकान व कमजोरी रह सकती है।

*सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :*
सीमित विचारों से बाहर निकल कर केवल खुद की बातों पर ध्यान देने की कोशिश करें। अपने जीवन की तुलना अन्य लोगों के साथ करने की वजह से जो बातें नकारात्मक महसूस हो रही हैं, उनमें बदलाव कर पाना संभव हो सकता है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा लेकिन अपने आहार और दिनचर्या पर ध्यान दें। गप्पबाजी और अफवाहो से दूर रहें। बच्चों की तरफ से चिंता कम हो सकती है।

*कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :*
आज अपने काम से लोगों का दिल जीतने में सफल रह सकते हैं। बोरियत दूर करने के लिए आज आप कुछ अलग करने की कोशिश कर सकते हैं। प्यार के मामले में आप भाग्यशाली रहोगे आपको आपका सच्चा प्यार मिल सकता है। काम की अधिकता की वजह से थकान महसूस हो सकती हैं। फिजूलखर्ची से बचे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। छोटी यात्रा का बड़ा लाभ मिलेगा।

*तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :*
दिनभर ऊर्जावान महसूस करेंगे। परिस्थितियों में सकारात्मक बदलाव हो सकते हैं। पूर्व की बातों को भूल कर आगे बढ़ें। किसी पुराने मित्र या परिचित व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। आज कुछ लोग आपकी बातों का गलत अर्थ लगा सकते हैं, इससे विवाद की स्थिति बन सकती है। किसी नई जगह यात्रा करने से बचें। माता-पिता किसी बात को लेकर आपसे नाराज हो सकते हैं।

*वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :*
दूसरे लोगों के प्रभाव में आने की अपेक्षा अपनी क्षमताओं के अनुसार ही कार्य करें। इससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। कुछ पुराने मतभेदों तथा समस्याओं का निराकरण होने की संभावना है। नौकरी पेशा लोगों के ऑफिस का माहौल शांतिपूर्ण बना रहेगा। थकान और तनाव की वजह से बेचैनी रह सकती हैं। माता-पिता का आशीर्वाद आपके ऊपर बना रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों की मदद से आपके जरूरी काम पूरे हो सकते हैं।

*धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :*
आज का दिन शानदार रहेगा। छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा। आज आपको कुछ नया सीखने को मिल सकता है। घर के मामलों में जरूरत से अधिक उलझना आपके लिए तकलीफ का कारण होगा। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। नए-नए लोगों से जान पहचान होगी परंतु आप अनजान लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए। पेट की जलन और एसिडिटी से संबंधित समस्या दिनभर सता सकती है।

*मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :*
आपके कोर्ट कचहरी के मामले इस दिन उलझ सकते है। कोई रिश्तेदार खुशखबरी लेकर आ सकता है। किसी खूबसूरत जगह घूमने जा सकते हैं। परिवार के किसी व्यक्ति के द्वारा गलत बातें बोली जाने के कारण परिवार के लोगों में थोड़ा तनाव उत्पन्न होगा और एक-दूसरे के प्रति रखा विश्वास कम महसूस हो सकता है। बाहर के खानपान से परहेज कीजिए अन्यथा स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

*कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :*
घर में नवीन वस्तु अथवा इलेक्ट्रॉनिक आइटम आदि की खरीदारी में समय व्यतीत होगा। खर्चा तो अधिक होगा परंतु परिवार जनों की खुशी के आगे उसका कोई मूल्य नहीं रहेगा। अपनी कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। युवा वर्ग ध्यान रखें कि जरा सी लापरवाही आपको आपके लक्ष्य से भटका सकती है। घर के बड़े सदस्यों की सलाह और मार्गदर्शन पर जरूर अमल करें।

*मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :*
आज आपका दिन उत्तम लाभदायक रहने वाला है। परिवार वालों के साथ आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां दूर होंगी। मित्रों के साथ मौज-मस्ती भरा समय व्यतीत करेंगे। पारिवारिक उत्तरदायित्व की पूर्ति होगी। मानसिक तनाव खत्म होगा। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है।

नोट: आप अपनी समस्याओं के निदान के लिए-surajvarta के ज्योतिषाचार्य पंडित आनंद पाण्डेय के मोबाइल नंबर-99361 47150 पर संपर्क कर सकते हैं।
(Note: You can contact the astrologer of surajvarta Pandit Anand Pandey on mobile number-99361 47150 for the solution of your problems.)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad