suraj varta.in
आस्था धर्म डेस्क
आज शुक्रवार 26 अगस्त 2022 है। जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं..
ज्योतिषाचार्य पंडित आनंद पाण्डेय के अनुसार राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी।
*मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :*
खर्चों पर अंकुश लगाना जरूरी होगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ मनोरंजन के लिए आप कहीं घूमने जा सकते हैं। आप-अपने परिवार के प्रति विशेष ध्यान दें तभी आप मानसिक रूप से स्वस्थ रह पायेंगे। बच्चों की तरफ से आपको शुभ समाचार मिलेगा। घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। कोई आपकी छवि बिगाड़ने का प्रयास कर सकता है। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा।
*वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :*
आज आर्थिक तंगी से बचने के लिए अपने तयशुदा बजट से दूर न जाएँ। आप में से कुछ महत्वपूर्ण लोगों से संपर्क स्थापित कर अधिक प्रभावशाली बन जाएंगे। प्रेम संबंधों के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे। वाद-विवाद करने से बचे। सेहत मामलों में जोश व उत्साह होगा। पति-पत्नी के बीच खट्टी-मीठी नोकझोंक रहेगी। घरेलू खर्चों का संतुलित बजट बनाना भी जरूरी है।
*मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :*
आज का दिन आपके लिए सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। दाम्पत्य जीवन में खुशियाँ बढ़ेगी। आज अचानक धन लाभ होने का योग बन रहा है। आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी। किसी पुराने जानकार से मुलाकात हो सकती है जो आपको किसी नए अवसर से अवगत करवाएगा। घर के किसी सदस्य का स्वास्थ्य आपको चिंतित कर सकता है। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। परिवार में शुभ कार्य होने से मन प्रसन्न रहेगा।
*कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :*
आपको कुछ महत्वपूर्ण उपलब्धियां प्राप्त होने वाली है। कोई परिवारिक मसला हल होने से घर का वातावरण सुकून व शांति भरा रहेगा। आज किसी स्त्री मित्र से सहयोग के कारण लाभ होगा। माता के साथ थोड़ा समय बिताएं। ईश्वर के प्रति आस्था बढ़ेगी। जीवनसाथी की भावनाओं को समझें। आर्थिक निवेश लाभकारी रहेगा। नवीन वाहन अथवा भवन खरीद सकते हैं।
*सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :*
आपका पारिवारिक जीवन अच्छा बना रहेगा लेकिन जीवन साथी के साथ मतभेद होने की संभावना है। कोई पुरानी चाहत आज पूरी होगी। इस समय किसी भी तरह की आवाजाही से परहेज रखना जरूरी है क्योंकि समय और पैसा व्यर्थ होने के अलावा और कुछ हासिल नहीं होगा। आज सेहत में भी कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आपको तली-भुनी चीजों को खाने से बचना चाहिए। नए कपड़ों की खरीददारी हो सकती है।
*कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :*
समय की गति आपके पक्ष में रहेगी। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। मेहमानों के आगमन व आवभगत में खुशनुमा समय व्यतीत होगा। उपहारों का भी आदान-प्रदान रहेगा। युवा वर्ग अपने भविष्य को लेकर काफी सजग रहेंगे। मानसिक दृढ़ता से निर्णय लेकर कार्य करना चाहिए। व्यापार में लाभकारी परिवर्तन होंगे। स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी।
*तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :*
इस राशि वालों की बात करे तो आपके नए लोगों से दोस्ती होने के योग बन रहे है। हालांकि किसी पर भी जल्दी यकीन न करे और फालतू के विवादों से दूर रहे। किसी भी काम के लिए दूसरों पर निर्भर न रहे और स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहे। इसके साथ ही पारिवारिक जरूरतें भी पूरी हो सकती है। आपकी आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहेगी।
*वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :*
अपने कामकाज में नया प्रयोग करने में आप सफल हो सकते हैं, दिन आपके लिए ठीक है। अधिकारी आपकी तारीफ करेंगे। विचारों की भरमार से मानसिक थकान का अनुभव कर सकते हैं। राजकीय मामलों में निर्णय आपके पक्ष में हो सकता है। किसी नजदीकी मित्र की सलाह आपके लिए उपयोगी रहेगी। हल्की-फुल्की खांसी, जुकाम जैसी स्थिति रह सकती है। आयुर्वेदिक इलाज से आपको राहत मिलेगी।
*धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :*
आपका शांतिपूर्ण व्यक्तित्व आपके कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से व्यवस्थित करने में सहायक रहेगा। धर्म-कर्म तथा आध्यात्मिक कार्यों के प्रति रुचि लेने से पॉजिटिव ऊर्जा बनी रहेगी। बचत और निवेश की योजना बना सकते हैं। अनावश्यक पैसा खर्च करना नुकसानदायक हो सकता है। विद्यार्थियों को अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम भी हासिल होंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
*मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :*
आज नए कार्य का प्रारंभ करने पर वह सफल नहीं हो पाएगा। प्रेम संबंधों के संदर्भ में आज का दिन अनुकूल है, लेकिन आप अपनी या संतान की शिक्षा को लेकर चिंतित रह सकते हैं। विदेश जाने के प्रयास में और धार्मिक कार्यो में सफलता प्राप्त होगी। जीवनसाथी के साथ अपने रिश्तों को लेकर आप कुछ ज्यादा ही भावुक होंगे। कुछ खास लोगों से मदद मिल सकती है।
*कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :*
आज आपके रास्ते में आने वाली छोटी-छोटी रूकावटें मन को विचलित करेंगी। हालांकि प्रेम प्रसंगों से दूर रहे, नहीं तो पारिवारिक जीवन का संतुलन बिगड़ सकता है। इसके इलावा किसी अनजान व्यक्ति पर जरूरत से ज्यादा यकीन न करे और गुस्से पर नियंत्रण रखे, क्यूकि आज किसी से बहस हो सकती है। आपकी सलाह पर चलकर कोई पढाई के क्षेत्र में बेहतर परिणाम लाने वाला है।
*मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :*
इस राशि के लोगों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। हालांकि आज का दिन दोस्तों से मिलने जुलने में व्यर्थ न करे और सोना चांदी के बड़े व्यापारियों को अच्छा धन लाभ हो सकता है। संतान के शिक्षा संबंधी कार्यों में विलंब न करें। अनावश्यक गलत संगति से दूर रहने का प्रयास करें। काम का बोझ किसी से शेयर कर थोड़ा हल्का महसूस कर पाएंगे।
नोट: आप अपनी समस्याओं के निदान के लिए-surajvarta के ज्योतिषाचार्य पंडित आनंद पाण्डेय के मोबाइल नंबर-99361 47150 पर संपर्क कर सकते हैं।
(Note: You can contact the astrologer of surajvarta Pandit Anand Pandey on mobile number-99361 47150 for the solution of your problems.)