Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

राशिफल 7 अगस्त 2022 : आज इन राशियों को मिलेगा मनचाहा फल, सुख संपत्ति में होगी वृद्धि, लेकिन ये रहें जरा सतर्क

 

sv news

surajvarta.in
आस्था धर्म डेस्क
आज 07 अगस्त 2022 दिन रविवार है। हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं...

ज्योतिषाचार्य पंडित आनंद पाण्डेय के अनुसार राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी।

*मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :*
कुछ अनुभवी और वरिष्ठ लोगों के मार्गदर्शन में रहने का मौका मिलेगा। उत्तम जानकारियां भी हासिल होंगी। इस समय किसी भी कार्य को जल्दबाजी की बजाय सहज तरीके से करने का प्रयास करें। किसी धार्मिक अथवा आध्यात्मिक स्थल पर जाने का प्रोग्राम भी बन सकता है। व्यवस्थित दिनचर्या और खानपान आपको स्वस्थ और ऊर्जावान रखेंगे। पारिवारिक वातावरण भी खुशनुमा बना रहेगा।

*वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :*
निकट के लोगों की अपेक्षा पूरी के लिए परेशानी उठानी पड़ सकती है। मनचाहा काम बनाने के लिए अभी रुकना पड़ेगा। अनावश्याक चिंताओं से बचें। इस दौरान आपको उधार लेने और देने से बचना चाहिए। इस राशि के जातकों को प्रोमोशन या आमदनी में वृद्धि हो सकती है। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। परिवार का साथ मिलेगा। यदि आप किसी से सहमत नहीं है तो अपनी असहमति दिखाते समय कठोर शब्दों का इस्तेमाल ना करें वरना रिलेशनशिप खराब हो सकता है।

*मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :*
पारिवारिक माहौल खुशहाल बना रहेगा। अपने खर्चों का जितना हो सके नियंत्रण बनाए रखें उतना आपके लिए अच्छा रहेगा।  आज आपकी धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आ‍कस्मिक खर्च अधिक होगा। थकान रहेगी। रिश्तेदारों के चलते जीवनसाथी से वाद-विवाद हो सकता है, लेकिन कुछ समय सब ठीक हो जाएगा। योगा मेडिटेशन नियमित रूप से अवश्य करें, इससे आप मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहेंगे।

*कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :*
आज बड़ी खरीदारी हो सकती है। अभी लेनदेन करने के लिए आप पूरी तरह से सक्षम नहीं हैं। कुछ दिन रुककर लेनदेन करना आपके लिए सही साबित होगा। किसी काम की वजह से नुकसान न हो, इस बात का ध्यान रखें। रिश्तों में ऊंच-नीच वाली स्थिति रह सकती है। मनोबल प्रभावित हो सकता है। किसी पारिवारिक सदस्य की नकारात्मक गतिविधि आपको चिंता में डाल सकती हैं।

*सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :*
आज छोटे-मोटे मतभेद आपको देखने को मिलेंगे। जीवन में कुछ अच्छे बदलाव होने के योग बन रहे हैं। काफी समय से अटके काम पूरे होंगे। बच्चों को समय जरूर दे और उनकी पढ़ाई पर विशेष नजर बनाये रखें। सहज तरीके से किए गए कार्य उचित रहेंगे। कभी-कभी आपका विचलित स्वभाव दूसरों को परेशान कर सकता है। किसी पड़ोसी अथवा संबंधियों के मामले में हस्तक्षेप ना करें।

*कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :*
ये लक्ष्य को निर्धारित करने के लिए दिन शुभ है। पिता के स्वास्थ का ख्याल रखें। आपको कार्यों में अपने बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। हालांकि अपने उत्साह को बनाएं रखे। बहरहाल परिवार के सदस्य कुछ खास चीजों की मांग कर सकते है और लम्बे समय से रुके कार्य संपन्न हो सकते है। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहेछोटी-मोटी मौसमी परेशानियां बनी रहेंगी।

*तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :*
आज के दिन आप खुद को थोड़ा थका हुआ महसूस कर सकते है। आज घटने वाली घटनाओं का असर आपकी सेहत के साथ ही मानसिक स्थिति पर भी हो सकता है। काम का बोझ बना रहेगा, जिसके कारण भी आपको थोड़ी चिंता महसूस होगी। किसानों को अपनी उपज का उपयुक्त दाम पाने में समस्या रह सकती है। विद्यार्थियों के लिए यह समय अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

*वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :*
इस समय किसी भी प्रकार के आवागमन संबंधी कार्यों को स्थगित रखें। क्योंकि इसमें समय व्यर्थ होने के अलावा और कुछ नहीं हासिल होगा। संभावना है कि परिवार में कोई नया कार्य शुरू हो सकता है जिसका आपको लम्बे समय समय से इंतजार था। किसी के साथ संबंधों में खटास आ सकती हैं। अपनी सेहत और अपने खानपान पर विशेष रूप से ध्यान दें।

*धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :*
भावुकता की स्थिति में कोई आपको इस्तेमाल कर सकता है। रिस्क प्रवृत्ति के कार्यों में पैसा ना लगाएं, नुकसान हो सकता है। यात्रा करते समय अनजान व्यक्तियों से संपर्क ना बनाएं। पारिवारिक और सामाजिक गतिविधियों में भी ध्यान देना जरूरी है।  आपकी जिम्मेदारियां भी बढ़ सकती है। आप अपनी शारीरिक सुंदरता की ओर बहुत ध्यान देंगे और पसंदीदा ड्रेस पहनेंगे। आपकी सेहत ठीक रहेगी।

*मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :*
आज मेहनत के परिणाम भी बहुत ही उत्तम प्राप्त होंगे। दिन के दूसरे पक्ष में व्यापार संबंधी दिक्कतें आ सकती हैं। हालांकि आप अपनी सूझबूझ द्वारा उन्हें हल करने में सक्षम भी रहेंगे। जो व्यक्ति इस समय प्रेम संबंधो में नहीं है उन्हें एक अच्छी खबर मिल सकती है। कार्य करने की प्रणाली में कुछ परिवर्तन लाने की आवश्यकता है। पिछला कोई निर्णय बदलना पड़ सकता है, यह आपके हित में ही रहेगा।

*कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :*
अपने मन की बात हर किसी को बताने से नुकसान आप का ही है।  बहस और चर्चा से दूर रहें। उधार दिया हुआ पैसा वापिस मिल सकता है। बेरोजगार लोगों के लिए रोजगार के रास्ते खुल सकते हैं। डूबी हुई रकम प्राप्ति के योग हैं बसर्ते मेहनत जारी रखें। किसी से बात करते समय शब्दों पर संयम रखें। किसी निकट परिजन की उसके करियर के मामले में खास मदद कर सकते हैं।

*मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :*
इस समय अपने लक्ष्य व कार्य के प्रति प्राथमिकता रहेगी। किसी जरुरतमंद को अन्न दान करें धन लाभ होगा। आपको दूसरों के सामने अपनी बात खुलकर रखनी चाहिए चीजें स्पष्ट रहती है। काम के सिलसिले में मिले-जुले नतीजे हासिल होंगे। किसी को प्रभावित करने की कोशिश कर सकते हैं। किसी व्यक्ति की मदद करने के चक्कर में खुद उलझ सकते हैं। बीमा एजेंटों के लिए समय उठापटक भरा रह सकता है।

नोट: आप अपनी समस्याओं के निदान के लिए-surajvarta के ज्योतिषाचार्य पंडित आनंद पाण्डेय के मोबाइल नंबर-99361 47150 पर संपर्क कर सकते हैं।
(Note: You can contact the astrologer of surajvarta Pandit Anand Pandey on mobile number-99361 47150 for the solution of your problems.)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad