surajvarta.in
आस्था धर्म डेस्क
आज 03 अगस्त 2022 दिन बुधवार है। हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं..
ज्योतिषाचार्य पंडित आनंद पाण्डेय के अनुसार राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी।
*मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :*
मानसिक रूप से तनाव आपको अपनी परेशानियों में उलझा सकता है। नौकरीपेशा लोगों को आज कोई अच्छी खबर मिलने की संभावना है। दोस्तों से आज बातचीत होने से मन प्रसन्न रहेगा। भरपूर पारिवारिक सहयोग मिलेगा। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। अगर किसी व्यक्ति के व्यवहार में बड़ा बदलाव नजर आ रहा है तो उनके साथ तुरंत बातचीत करें और समस्याओं को सुलझाने की कोशिश करें।
*वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :*
आज आपके कोर्ट कचहरी के मामले पक्ष में सुलझ सकते हैं। छात्रों को अच्छे रिजल्ट्स पाने के लिए मेहनत करनी होगी। माता-पिता का आपको पूरा साथ मिलेगा। बच्चों का मन आज किसी क्रिएटिव काम में लगेगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव जैसी स्थिति हो सकती है। वर्तमान मौसम की वजह से एलर्जी अथवा त्वचा संबंधी कोई भी दिक्कत होने पर लापरवाही ना करें तथा तुरंत इलाज ले।
*मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :*
आप रोजमर्रा की जिन्दगी से हट कर कुछ अलग बनाएंगे जिसे आप बेहद पसन्द करते हैं। घर में कोई धार्मिक आयोजन भी संपन्न होगा। किसी निकट संबंधी से भी मतभेद उत्पन्न होने की संभावना है। बहुत ज्यादा काम का तनाव आपको परेशान कर सकता है। लोन के मामले में की गयी मेहनत का परिणाम पक्ष में आ सकता है। स्वभाव में बदलाव देखने को मिल सकता है।
*कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :*
कोई बाहरी व्यक्ति आपको बहला-फुसलाकर अपना मतलब निकाल सकता है। इसलिए दूसरों की बातों में ना आएं और सचेत रहें।रिस्क प्रवृत्ति के कार्यों में बिल्कुल भी निवेश ना करें। भारी नुकसान होने की आशंका है। युवा वर्ग प्रेम प्रसंगों में ना पड़कर अपने कैरियर पर ध्यान दें। अगर आप नया घर खरीदने की सोच रहे हैं तो आज उसमें कुछ रूकावट आ सकती है।
*सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :*
महत्वपूर्ण काम आपके दिन की शुरुआत में ही पूरे होंगे। जिन लोगों के साथ आप को सकारात्मक महसूस होता है, ऐसे लोगों के साथ ही व्यक्तिगत बातों की चर्चा करें। किसी भी अपरिचित व्यक्ति पर अंधविश्वास न करें। आज जीवनसाथी का बिगड़ता स्वास्थ्य आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। जल्दबाजी और अति उत्साह की वजह से मुसीबत में भी पड़ सकते हैं।
*कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :*
आज का दिन चुनौतियों से जूझना पड़ सकता है। काम में कोई लापरवाही न बरतें. कमाई के और नये साधन खोजने की जरूरत पड़ सकती है। आर्थिक मामलों में सतर्कता बनाए रखें, नहीं तो पछताना पड़ सकता है। किसी अनजान व्यक्ति पर अधिक विश्वास करना और उनकी बातों में आना आपके लिए नुकसानदायक रह सकता है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
*तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :*
आज आपकी आमदनी बढ़ने और धन लाभ होने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। बोलने से पहले विचार करें। किसी दूर के मित्र से मुलाकात फायदेमंद साबित होगी। खाने पीने पर ध्यान दें और स्वच्छ जल पिएं। किसी से बेवजह लड़ाई झगड़ा ना करें। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को जल्द ही जॉब का कोई अच्छा अवसर मिलेगा। जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान हो सकता है।
*वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :*
आज कई तरह की गतिविधियों में व्यस्तता बनी रहेगी और सभी काम सरलता से बनने की वजह से प्रफुल्लित भी रहेंगे। आर्थिक पक्ष चिंता का कारण हो सकता है, लेकिन उस समस्या का समाधान पिता या सत्ता के द्वारा होगा। सामाजिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। इस कार्य में आप कई लोगों को जोड़ने में कामयाब भी होंगे। समाज के बड़े लोगों से संपर्क का लाभ मिलेगा।
*धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :*
आज ईश्वर का ध्यान और स्मरण करके काम करना शुभ रहेगा। ऊर्जावान बने रहने के लिए अपने दिन की शुरुआत योग से करें। आपके मन में नए विचार आ सकते हैं। घर के कार्य आपको तनाव में ला सकते हैं। आज दूसरों के साथ तालमेल बनाकर रखें। विवादों में फंसने की आशंका है, इसलिए वरिष्ठ या अनुभवी व्यक्ति की सलाह की अनदेखी कतई न करें।
*मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :*
अपने कार्यक्षेत्र में आज आपको एक नई शुरुआत का संकेत भी मिल सकता है। बेवजह की बातों में अपना समय बिल्कुल नहीं बर्बाद न करें। आज नए व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो आगे चलकर महत्वपूर्ण साबित होगी। आपके द्वारा हुई किसी गलती के कारण वरिष्ठ व्यक्ति की आपके ऊपर नाराजगी बनी रह सकती है। किसी को उधार दिया धन वापस आ सकता है।
*कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :*
आपका व्यवसाय ठीक काम करेगा। आप अपने परिवार के प्रति अपनी सभी जिम्मेदारियां ठीक प्रकार से पूरा करेंगे। किसी पुराने अनुबंध से लाभ होगा। महत्वकांक्षाएं पल्लवित होंगी। सामाजिक कामकाज में मन लगेगा और कार्यस्थल पर थोड़ा संभल कर रहने की जरूरत है। तेल व तिलहन का कारोबार लाभ दे सकता है। पशुओं के लिए जल की व्यवस्था करवाएं।
*मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :*
इस समय ग्रह स्थिति आपके पक्ष में बेहतरीन बनी हुई है। आज आप किसी बड़े कार्य के प्रति आप इस दिन चिंतित रह सकते है। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से सहयोग व मार्गदर्शन प्राप्त होगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। किसी करीबी से जुड़ी खबर मन प्रसन्न कर सकती है। नए संबंधों से लाभ तय है। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती हैं।
नोट: आप अपनी समस्याओं के निदान के लिए-surajvarta के ज्योतिषाचार्य पंडित आनंद पाण्डेय के मोबाइल नंबर-99361 47150 पर संपर्क कर सकते हैं।
(Note: You can contact the astrologer of surajvarta Pandit Anand Pandey on mobile number-99361 47150 for the solution of your problems.)