Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

डीजे की धुन पर थिरकते निकले कांवरिए, नागपंचमी पर करेंगे जलाभिषेक

SV News

मेजा, प्रयागराज (विमल पाण्डेय)। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मेजा के खौर गांव के शिव भक्त नागपंचमी पर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे। हर-हर महादेव, बोल बम, बाबा तू ही एक सहारा है.. के नारों से गुंजते व नाचते-गाते हुए कांवरियों का जत्था सोमवार देर शाम को मेजा के पकरी सेवार पगला बाबा आश्रम गंगा घाट जल लेने के लिए निकल पड़ा। सुबह नागपंचमी के दिन भटौती पहाड़ी स्थित पहाड़ी महादेव मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे।

SV News

इस दौरान कांवरियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। लोगों ने भी कांवरियों का जमकर उत्साह बढ़ाया। सोमवार को निकले कांवरियों का जत्था पकरी सेवार गंगा घाट से जल लेकर शंभुचक, डोरवा मोड़, सोरांव, मेजारोड, पौसिया, खौर, हनुमान चौराहा होते हुए भटौती पहाड़ी महादेव के लिए निकलेंगे। इस मौके पर शिव भक्त ग्राम प्रधान अशोक प्रजापति, रामसागर यादव, इंद्रदेव यादव, शेरा यादव, कलक्टर यादव, श्यामधर यादव, श्रीकान्त यादव, दशरथ प्रजापति, बऊ प्रजापति, पिंटू यादव, श्रीराम प्रजापति, रायसिंह, धीरज, दयाराम सहित सैकड़ों कांवरिया मौजूद रहे।

SV News

अनियंत्रित बाइक की टक्कर से शिव भक्त चुटहिल

पकरी सेवार गंगा घाट से जल लेकर पैदल ही पहाड़ी महादेव जा रहे शिव भक्त रामसागर यादव निवासी खौर मेजा को एक अनियंत्रित बाइक सवार ने टक्कर मार दिया। जिससे वह चुटहिल हो गए। वह जैसे ही दुबेपुर गांव के समीप पहुंचे ही थे कि बाइक सवार ने टक्कर मार दिया। फिलहाल प्राथमिक उपचार के बाद वह आगे के लिए रवाना हो गए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad