Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

कोरांव : सबा हत्याकांड का खुलासा, आलाकात्ल के साथ जेठानी का भाई समेत तीन गिरफ्तार

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। कोरांव के बड़ोखर गांव में सबा बानो की हत्या में उसकी जेठानी का भाई भी शामिल था। कोरांव पुलिस ने रविवार को मृतका के जेठानी के भाई समेत तीन को चोरी की नीयत से घर में घुसकर महिला की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इनके पास से दो तमंचा और हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद हुआ है। महिला का गला रेतने वाला आरोपी फरार है।
बड़ोखर गांव निवासी नौशाद के पांच भाई हैं। एक विदेश और चार मुम्बई रहते हैं। गांव में नौशाल अली की पत्नी सबा बानो और उसकी जेठानी शबनम अली अपने बच्चों के साथ रहती थी। 20 अगस्त की सुबह सबा का खून से लथपथ शव कमरे में मिला था। रविवार को एसपी क्राइम सतीश कुमार ने बताया कि हत्या में शामिल कोरांव निवासी शमशाद, सूरज कोल और तनवीर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। इनका चौथा साथी विजय फरार है। पकड़े शमशाद को छोड़ बाकी दोनों अनपढ़ हैं।
19 अगस्त की रात शमशाद ने सबा के घर में चोरी की साजिश रची। रात में सबा के घर का दरवाजा बंद होने पर शमशाद और तनवीर छत पर चढ़कर अंदर चले गए। फिर अंदरर से दरवाजा खोल दिया। इसके बाद विजय और सूरज अंदर आ गए। सबा ने सोने का लॉकेट पहना था। उसी को निकालने के दौरान वह जग गई। पहचान उजागर होने के डर से विजय ने चाकू से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। मुंह पर तकिया लगा दिया ताकी शोर न हो। वारदात को अंजाम देकर भाग निकले थे। फरार विजय रीवा का रहने वाला है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad