surajvarta.in
आस्था धर्म
आज शनिवार 20 अगस्त 2022 है।भाद्रपद मास में आज कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है। रोहिणी नक्षत्र है। आज हनुमान जी का पावन व्रत है। शनिवार का दिन है शनि दोष से मुक्ति पाने के लिए आज के दिन शनि देव की पूजा करें।
भगवान विष्णु की पूजा के साथ-साथ मां लक्ष्मी की भी पूजा करें। श्री सूक्त का पाठ करने का आज का दिन बहुत ही सुन्दर अवसर है। मंदिर में विष्णु जी के दर्शन करें। श्री रामचरितमानस का पाठ करें। आज के समय में गीता पढ़ना बहुत जरूरी है। जानिए शनिवार का पंचांग,राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय-
*आज का पंचांग* शुक्रवार, 20 अगस्त 2022
दिनांक : 20 अगस्त 2022
दिवस : शनिवार
माह : भाद्रपद, कृष्ण पक्ष
तिथि : नवमी
नक्षत्र : रोहिणी
सूर्य राशि : सिंह
चन्द्र राशि : वृष
करण : तैतिल
योग : व्याघात
*सूर्य एवं चन्द्र गणना*
सूर्योदय : 05:52:16 AM
सूर्यास्त : 06:55:49 PM
चंद्र उदय : 12:20:37 AM
चन्द्रास्त : 01:55:20 PM
20 अगस्त 2022 के शुभ मुहूर्त
अभिजीत मुहूर्त – 11:53am से 12:45 pm तक।
विजय मुहूर्त – 02:31pm से 03:26 pm तक
गोधुली मुहूर्त – 06:41pm से 07:06pm तक
20 अगस्त 2022 का अशुभ मुहूर्त
राहुकाल – प्रातःकाल 09 बजे से 10:30 बजे तक
*आज का दिशाशूल*
ज्योतिषशास्त्र के नियम के अनुसार सोमवार और शनिवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने पर दिशाशूल लगता है। दिशाशूल का अर्थ है संबंधित दिशा में बाधा और कष्ट प्राप्त होना। इसलिए सोमवार एवं शनिवार को पूर्व दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। रविवार और शुक्रवार को पश्चिम दिशा में दिशाशूल लगता है।
*शनिवार का विशेष उपाय*
शनिवार के दिन पीपल के पेड़ को दोनों हाथों से छुएं और इसके बाद पीपल के पेड़ की सात बार परिक्रमा करें साथ ही ऊं शं शनैश्चराय नम: मंत्र का जाप करें। शनिवार की शाम को पीपल के पेड़ के नीचे चौमुखी दीपक जलाना काफी शुभ माना जाता है। इससे घर में धन, यश और वैभव की कमी नहीं होती है।
नोट: आप अपनी समस्याओं के निदान के लिए-surajvarta के ज्योतिषाचार्य पंडित आनंद पाण्डेय के मोबाइल नंबर-99361 47150 पर संपर्क कर सकते हैं।
(Note: You can contact the astrologer of surajvarta Pandit Anand Pandey on mobile number-99361 47150 for the solution of your problems.)