Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

प्रयागराज : किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी मुम्बई से गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। कौंधियारा मे किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपित पुनीत तिवारी को पुलिस ने पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। कौंधियारा थाने की पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार अभियुक्त को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। हालांकि अभी पीड़िता का बयान दर्ज नहीं हो सका है। उसकी मेडिकल रिपोर्ट भी पुलिस को नहीं मिल सकी है। कौंधियारा थाने की पुलिस का कहना है कि गोठी गांव निवासी पुनीत तिवारी की दोस्ती इस नाबालिग लड़की से थी। 10 अगस्त की रात लड़की ने फोन कर पुनीत को अपने घर बुलाया। पुनीत के पहुंचने के बाद लड़की अपने मकान से बाहर आई और फिर उसकी बाइक पर बैठकर उसके घर गई। वहां काफी देर तक एक साथ रहे, जहां उनके बीच शारीरिक संबंध भी बना। इसके बाद आरोपित पुनीत किशोरी को उसके घर छोड़ने के लिए जा रहा था, मगर रास्ते में किसी अनियंत्रित वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने पर वे दोनों सड़क पर गिरकर जख्मी हो गए। इस हादसे में लड़की को गहरी चोट पहुंची थी। उसकी हालत देखकर पुनीत बेहद घबरा गया और उसे सड़क पर घायल पड़ा छोड़कर भाग निकला। कुछ दूर जाने के बाद उसने अपने भाई को फोन करके बुलाया और नैनी में जाकर इलाज करवाया। उसके हाथ में प्लास्टर बांधा गया। इसके बाद वह मुंबई भाग गया था जहां उसके पिता सिक्योरिटी गार्ड हैं। कार्यवाहक थानाध्यक्ष रवि शर्मा ने बताया कि अभियुक्त को जेल भेज दिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad