मेजा, प्रयागराज (विमल पाण्डेय)। जन अधिकार पार्टी मेजा विधानसभा कार्यकारणी का रविवार को गठन मंडल अध्यक्ष बबलू कुशवाहा द्वारा किया गया। मंडल अध्यक्ष प्रयागराज बबलू कुशवाहा व जिला अध्यक्ष अभय राज पासवान द्वारा शशिकांत को मेजा विधानसभा का अध्यक्ष बनाया गया। राजित राम को विधान सभा उपाध्यक्ष, अवनीश कुमार, विजय व शंकर लाल कुशवाहा को मेजा विधानसभा महासचिव, मनोज कुमार को बनाया गया। सचिव पद पर डब्लू अली, दिनेश पासी, इंद्र प्रसाद मौर्य, कोषाध्यक्ष मुनीम कुमार मौर्य, मीडिया प्रभारी शैलेश कुमार को बनाया गया। बैठक में मुख्य रूप से प्रयाग लाल गुलाम हुसैन जिला सचिव कुशवाहा अशोक कुमार प्रदीप कुमार संजीव कांत बृजेश कुमार जिला उपाध्यक्ष दीपक कुमार भारतीय अंजनी विश्वकर्मा राजेश कुमार मौर्य राजित राम फूलचंद वर्मा साहब लाल भारतीय शुभम पाल संजय प्रजापति सहित आदि लोग उपस्थित रहे।