Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

सपा जिलाध्यक्ष व विधायक ने मेजा मे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा, मदद का दिया आश्वासन

SV News

मेजा, प्रयागराज (श्रीकान्त यादव)।
समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष व विधायक मेजा ने क्षेत्र मे बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लिया और बाढ़ पीड़ितों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। 

SV News

बता दें कि रविवार को सपा जिलाध्यक्ष योगेश यादव व विधायक मेजा संदीप पटेल ने क्षेत्र मे टोंस नदी व गंगा नदी मे आई बाढ़ की वजह से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया। गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है और कई एकड़ किसानों की फसल डूब गई है। जिलाध्यक्ष व विधायक ने बाढ़ का जायजा लिया और सुविधा मुहैया कराने का आश्वासन दिया।
विधायक ने कहा कि क्षेत्र के सभी बाढ़ प्रभावित इलाकों में पीड़ितों की हर संभव मदद का प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर रामसागर यादव मुखिया, फतेहबहादुर सिंह यादव, नीरज सिंह यादव, सुरेश यादव, रक्षामंत्री यादव, नितेश तिवारी, प्रदीप पटेल, विशाल सिंह सहित कई सपाई मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad