प्रयागराज (राजेश सिंह)। शनिवार को केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल समूह केंद्र से लगभग 40 से 50 जवानों ने स्वामी विवेकानंद बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज कलंदर पुर बड़गांव के साथ मिलकर हर घर झंडा हर घर तिरंगा अभियान के तहत झंडा रैली का आयोजन किया गया यह रैली स्वामी विवेकानंद बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बड़गांव चौराहा रोड से होते हुए पेट्रोल पंप सधनगंज कलंदरपुर चौराहा से होकर सिकंदरा रोड पुलिस चौकी कलंदरपुर से वापस स्वामी विवेकानंद बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज कलंदर पुर बड़गांव पहुंची इस विशाल रैली का आयोजन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल समूह केंद्र पंडीला फाफामऊ डीआईजी पी श्री प्रभाकर त्रिपाठी के मार्गदर्शन एवं उप कमांडेंट श्री पी के अटल असिस्टेंट कमांडेंट श्री चंद्रभान सिंह के नेतृत्व में निकाली गई साथ ही ग्राम वासियों को एवं स्कूल के बच्चों को हर घर झंडा हर घर तिरंगा अभियान के बारे में बताया गया एवं 3500 झंडे प्रिज्म रोज शिक्षण संस्थान एवं अन्य के सहयोग से क्षेत्रवासियों को बांटे गए और बताया गया की आप सभी अपने अपने घरों में तिरंगा झंडा लगाए।