Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

मेजा मे युवक पर जानलेवा हमला, गंभीर अवस्था मे जिला अस्पताल रेफर

SV News

अज्ञात हमलावरों ने रात को सोते समय घटना को दिया अंजाम

मेजा, प्रयागराज (श्रीकान्त यादव)। मेजा के खौर गांव मे दुकानदार युवक पर अज्ञात हमलावरों ने सिर पर हमला लहूलुहान कर दिया। परिवार के लोगों ने तत्काल नजदीकी अस्पताल ले गए जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। 

SV News

बता दें कि मेजा थाना क्षेत्र के खौर गांव निवासी रामरक्षा कुशवाहा का बेटा संतोष कुमार कुशवाहा (28) अपने घर में ही किराना की दुकान चलाता है। बीती रात करीब नौ बजे वह दुकान बंद कर खाना खा कर दुकान के बाहर टीन शेड के नीचे चारपाई पर सो गया। रात में अज्ञात हमलावरों ने संतोष पर हमला कर सिर वार कर लहूलुहान कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका बिस्तर खून से लथपथ हो गया। चीख सुनकर घर के लोग उठे देखा तो संतोष लहूलुहान हो बिस्तर पर पड़ा था। परिजनों ने तत्काल डायल 112 पुलिस को सुचना दी और उसे नजदीकी अस्पताल ले गए जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। डायल 112 पुलिस आई और पुछताछ कर चली गई। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस को तहरीर नही दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad