मिर्जापुर (राजेश सिंह)। पुलिस अधीक्षक मिर्जापुर संतोष कुमार मिश्रा ने तत्काल प्रभाव से नौ थाना प्रभारियों व उपनिरीक्षकों का स्थानांतरण किया। बता दें कि गुरुवार को निरी0 अतुल कुमार राय मीडिया सेल/पीआरओ से प्रभारी निरीक्षक थाना विंध्याचल, निरी0 विनीत राय प्रभारी निरीक्षक थाना विंध्याचल से प्रभारी मेला सेल, निरी0 कुमुद शेखर सिंह मीडिया सेल से प्रभारी निरीक्षक थाना अहरौरा, उ0नि0 संजय कुमार सिंह थानाध्यक्ष अहरौरा से अपराध शाखा विवेचना विंग, निरी0 संजीव कुमार सिंह पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक थाना हलिया, उ0नि0 अनिल कुमार सिंह थानाध्यक्ष हलिया से अपराध शाखा विवेचना विंग, निरी0 अरूण कुमार दुबे अपराध शाखा विवेचना विंग से प्रभारी निरीक्षक थाना राजगढ़ जनपद, उ0नि0 कमल टावरी, चौ0प्र0 शास्त्रीब्रिज से थानाध्यक्ष संतनगर, उ0नि0 अतुल कुमार पटेल यातायात शाखा से थानाध्यक्ष ड्रमण्डगंज को स्थानांतरित किया गया।