Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

प्रयागराज : रास्ते भर बस मे छात्रा से छेड़छाड़, उतरने पर हाथ पकड़कर खींचा, गिरफ्तार

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। आजमगढ़ से आ रही 20 वर्षीय छात्रा से बस में रास्ते भर छेड़छाड़ की गई। बगल की सीट पर बैठा सेना का रिटायर्ड जवान उसे गलत तरीके से छूता रहा। सिविल लाइंस में छात्रा ने आपबीती सुनाई तो भीड़ ने आरोपी को जमकर पीटा। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। शिवकुटी क्षेत्र की रहने वाली छात्रा बीएड कर रही है। वह प्रैक्टिकल परीक्षा देने गोरखपुर गई थी। वहां से वह आजमगढ़ स्थित अपने रिश्तेदार के घर चली आई। शुक्रवार को वह रोडवेज बस से वापस आ रही थी। आरोप है कि बस जैसे ही चली, बगल की सीट पर बैठा अधेड़ उसे गलत तरीके से छूने लगा। मना करने पर वह हाथ हटा लेता लेकिन कुछ देर बाद फिर हरकतें शुरू कर देता था। रास्ते भर उसने ऐसा ही किया। बस के प्रयागराज पहुंचने पर वह मोबाइल नंबर मांगने लगा। मना करने पर भी नहीं माना तो उसने अपनी सीट बदल ली। सिविल लाइंस में हनुमान मंदिर चौकी के पास बस पहुंचने पर छात्रा उतरने लगी तो उसका हाथ पकड़कर खींच लिया। छात्रा ने शोर मचाया तो आसपास के लोग जुट गए और फिर आरोपी को जमकर पीटा। इसके बाद उसे पुलिस को सौंप दिया। उधर, पीड़िता अपने परिजनों के साथ थाने पहुंची और लिखित शिकायत की। जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। सिविल लाइंस इंस्पेेक्टर वीरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने अपना नाम विनोद कुमार यादव निवासी औरंगाबाद थाना कंदरापुर जिला आजमगढ़ बताया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हनुमान मंदिर चौकी के पास भीड़ ने आरोपी को पीटना शुरू किया तो उसने धौंस जमाने की कोशिश की। खुद को रिटायर्ड सूबेदार मेजर बताया। हालांकि इंस्पेक्टर सिविल लाइंस ने पूछताछ शुरू की तो उसकी सिट्टी-पिट्टी गुम हो गई। इसके बाद पुलिस उसे थाने ले आई और आगे की कार्रवाई की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad