प्रयागराज (राजेश सिंह)। शहर के मऊआइमा थाना क्षेत्र के गोवर्धनपुर गांव में शारदा सहायक नहर पुलिया की पटरी पर युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों की मदद से शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। युवती की पहचान नहीं हो सकी है। दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जाहिर की जा रही है। सुबह नहर के पास से गुजर रहे ग्रामीणों ने युवती का शव देखा तो सन्न रह गए। कुछ देर में यहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। युवती के शरीर पर नीले रंग का जींस पैंट और हल्के गुलाबी रंग का टॉप है। पैर में जूते पड़े हैं। आशंका जाहिर की जा रही है कि हत्या करने के बाद शव को यहां फेंका गया है। पुलिस शव की शिनाख्त करने में जुट गई है।
प्रयागराज: युवती की हत्या कर शव नहर के पास फेंका, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका
शुक्रवार, फ़रवरी 06, 2026
0
Tags
