Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

गर्भवती महिलाओं के लिए वरदान बनी एंबुलेंस 102

 

Svnews

मेजा प्रयागराज। (हरिश्चंद्र त्रिपाठी)

एंबुलेंस सेवा गरीब गर्भवती महिलाओं के लिए वरदान साबित हो रही है।  102 एंबुलेंस प्रतिदिन गर्भवती महिलाओं को घर से अस्पताल पहुंचा रही है। एंबुलेंस की इस सुविधा से ग्रामीण क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं को खासा लाभ मिल रहा है।गरीब लोगों का कहना है कि निशुल्क एंबुलेंस की सुविधा से न केवल दूर दराज के क्षेत्रों में रहने वाले ग्रामीणों को बड़ा लाभ पहुंचा है, बल्कि एम्बुलेंस के जरिए स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर भर्ती होने में भी सुविधा रहती है। इतना ही नहीं रास्ते में कोई आपात स्थिति होने पर प्रशिक्षित स्टाफ काफी हद तक स्थिति को संभाल भी लेता है और अधिक प्रसव पीड़ा होने पर ई एमटी द्वारा आशा की मदद से सुरक्षित डिलीवरी भी करा देता है। ऐसा ही एक मामला मंगलवार को गर्भवती महिला का एंबुलेंस में ही सुरक्षित डिलीवरी कराई गई।मंगलवार को दोपहर 12 बजे ममोली निवासी  गर्भवती महिला सविता पत्नी सूरज कुमार सी एच सी मेजा आते समय भसुंदर के पास  प्रसव पीड़ा से परेशान हुई।एंबुलेंस पायलट राजनेश पटेल ने परिजनों के रोकने पर एंबुलेंस को रोक दिया और  ई एमटी सुघर सिंह यादव ने आशा उर्मिला देवी की मदद से सुरक्षित डिलीवरी कराया और महिला को स्वस्थ बेटा पैदा हुआ। ई एमटी ने सी एच सी मेजा में जच्चा व बच्चा को भर्ती कराया। डाक्टर समीम अख्तर ने बताया की जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad