Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

सीएम योगी ने ट्विटर पर लगाई दीपोत्सव की डीपी

SV News

लखनऊ (राजेश सिंह)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को अयोध्या में हो रहे दीपोत्सव के लिए आमंत्रित किया है। उन्होंने ट्विटर पर दीपोत्सव 2022 के लोगो की डीपी (डिस्प्ले पिक्चर) लगाई है। इसके साथ ही यूपी सरकार के सभी ट्विटर अकाउंट पर दीपोत्सव का लोगो प्रदर्शित होने लगा है। मुख्यमंत्री योगी ने ट्वीट कर कहा कि श्री अयोध्या जी तैयार हैं, भव्य और दिव्य दीपोत्सव के लिए... आप सभी का स्वागत है। जय श्री राम! 
वहीं, अयोध्या में दीपोत्सव का शुक्रवार को आगाज हुआ तो पूरी रामनगरी दुल्हन की तरह सजी-धजी नजर आई। हर तरफ उल्लास और भगवान श्रीराम की स्तुति व भजनों से रामनगरी राममय हो उठी है। इस दीपोत्सव में रामनगरी नया इतिहास रचने को बेकरार है। पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इसमें शामिल हो रहे हैं। दीपोत्सव में पीएम मोदी के आगमन को लेकर तैयारियां चरम पर हैं। रामनगरी के मुख्य मार्ग सहित हाईवे तक की सड़कों को चमकाया जा रहा है। सड़कों के गड्ढ़े भरे जा रहे हैं, कई स्थानों पर नई सड़क बन रही है। हाईवे पर जगह-जगह पैचिंग की जा रही है। डिवाइडर समेत प्रमुख चौराहे रंगे जा रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad