श्रद्धा विभोर होकर भक्तों ने की मां की विदाई
बारा, प्रयागराज (मंगला प्रसाद तिवारी)। नवरात्रि के पावन पर्व पर मां के नौ अलग अलग रूपों की पूजा भक्तो द्वारा की जाती है।
बुधवार को बारा क्षेत्र के अलग अलग स्थानों पर नवदुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन हुआ। जिसमे प्रमुख रूप से सेहुंडा नहर पर लगभग बीस मूर्तियां विसर्जित की गई। हिंदू पंचांग के अनुसार आश्विन माह में शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से शारदीय नवरात्रि का पर्व प्रारंभ हो जाता है,जो नौ दिनों तक चलता रहता है। बता दें कि शारदीय नवरात्रि 26 सितंबर से शुरू हुई है जो 04 अक्टूबर तक मनाई गई। वहीं 05 अक्टूबर को विजयदशमी के अवसर पर प्रतिमाओं का विसर्जन कर दिया गया। नवरात्रि के पावन उत्सव पर मां दुर्गा के नौ अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है।नाचते गाते हुए माता रानी के भक्तों ने प्रतिमाओं को विसर्जित किया। क्षेत्र के जसरा, सरसेडी, उमापुर, पांडर, बारा खास, गंभीरपुर, सेहुंडा, नीबी, चंद्रा, लोहगरा, रेही, बैजला, चामू, असरवई सहित दर्जनों गांवों के लोगों ने दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन किया। सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत थाना प्रभारी निरीक्षक बारा कमलेश कुमार अपनी फोर्स के साथ मौजूद रहे। तहसील प्रशासन की ओर से कानूनगो राजेन्द्र शुक्ला एवं शमशेर बहादुर लेखपाल मौजूद रहे।