Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

गंगा, यमुना व टोंस नदी में विसर्जित नहीं होंगी दुर्गा प्रतिमा - एसडीएम

 मेजा में देवरी बंधा और मांडा में रानी के तालाब में दुर्गा प्रतिमा होगी विसर्जित


Svnews

मेजा,प्रयागराज। (हरिश्चंद्र त्रिपाठी)

उच्च न्यायालय इलाहाबाद के आदेश के अनुपालन में गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी दुर्गा प्रतिमाओं की गंगा, यमुना एवं टोंस नदी में विसर्जित किए जाने पर एस डी एम मेजा विनोद कुमार पांडेय द्वारा पूर्णतया रोक लगाते हुए विसर्जन की अन्यत्र वैकल्पिक व्यवस्था किये जाने के निर्देश दिये गये है। एस डी एम मेजा कार्यालय के अनुसार

तहसील मेजा के अन्तर्गत स्थापित विसर्जित की जाने वाली दुर्गा प्रतिमाओं की व्यवस्था पूर्व की भांति सा

तालाबों में करने हेतु कर ली गयी है। दुर्गा प्रतिमाए 5 अक्तूबर और 6 अक्तूबर को विसर्जित की जायेगी। दुर्गा प्रतिमा विसर्जित न किए जाने वाले घाटों और विसर्जित किए जाने वाले तालाबों पर अधिकारियों की ड्यूटी इस आशय से लगायी गई है कि किसी भी दशा में दुर्गा प्रतिमा गंगा, यमुना एवं टोन्स नदी

में विसर्जित न होने पाये।

 सिरसा घाट पर अधिशाषी अधिकारी नगर पंचायत सिरसा सत्येन्द्र प्रकाश,

 डेगुरपुर (महेवा) घाट पर

अधिशाषी अधिकारी नगर पंचायत भारतगंज त्रिभुवन नारायण मिश्र,राजस्व निरीक्षक मेजा बालकृष्ण द्विवेदी जेरा घाट,  राजस्व निरीक्षक दिधिया जय प्रकाश मिश्र चौकठा घाट,

राजस्व निरीक्षक कार्यालय राज बहादुर सिंह कोहडार घाट, राजस्व निरीक्षक कार्यालय राम सेवक समहन (कटका घाट),प्रOराजस्व निरीक्षक सिरसा राकेश तिवारी मदरा मुकुन्दपुर घाट,राजस्व निरीक्षक कुलभषा चन्द्रमा प्रसाद सिंह देवरी बंधा,

बाल विकास परियोजना अधिकारी मांडा रमेश चंद्र बूढ़े नाथ का तालाब वादपुर पर लगाया गया है।इसके अतिरिक्त जिन तालाबो, एवं जलकुण्डो में दुर्गा प्रतिमा विसर्जित की जायेगी उक्त स्थानों पर उपस्थित रहने हेतु  तहसीलदार मेजा डा० विशाल कुमार,खण्ड विकास अधिकारी मेजा

 सईद अहमद और खंड शिक्षा अधिकारी मेजा नीरज श्रीवास्तव को देवरी बंधा पर ड्यूटी लगाई गई है। खण्ड विकास अधिकारी मांडा अमित कुमार मिश्रा, खण्ड शिक्षा अधिकारी माण्डा महेन्द्र प्रताप सिंह और आपूर्ति निरीक्षक मेजा श्याम मोहन सिंह को

रानी का तालाब राजापुर में ड्यूटी लगाई गई गई है।

इसके अतिरिक्त सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने क्षेत्रों में उपस्थित रहकर दुर्गा प्रतिमा को गंगा, यमुना एवं टोंस नदी में विसर्जित नहीं होने देंगे। चिन्हित तालाबो में ही दुर्गा प्रतिमां विसर्जित करायेंगे।उक्त अधिकारियों को उपजिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा है कि यदि यह तथ्य संज्ञान में आयेगा कि इस ग्राम की दुर्गा प्रतिमाऐं गंगा,यमुना एवं टोन्स नदी में विसर्जित की गयी हैं तो सम्बन्धित अधिकारी एवं कर्मचारी की जिम्मेदारी तय करते हुए कार्यवाही अमल में लायी जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad