प्रयागराज (राजेश सिंह)। धूमनगंज थाना क्षेत्र में बम बांधते समय विस्फोट हो जाने पर युवक के दोनों हाथ उड़ गए, इससे मोहल्ले में हड़कंप मच गया। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उसे स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
धूमनगंज के प्रीतमनगर में संदिग्ध हाल में युवक के दोनों हाथ उड़ गए। आशंका जताई जा रही है कि बम बांधते हादसा हुआ है। गंभीर हालत में एसआरएन में भर्ती कराया गया है। युवक का नाम सत्यम तिवारी है। वह धूमनगंज का ही रहने वाला है।