Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, महिला की हुई डिलीवरी




Svnews

 मेजा,प्रयागराज।(हरिश्चंद्र त्रिपाठी)

मेजा क्षेत्र के लेहड़ी निवासी महिला का एंबुलेंस में ही प्रसव कराया गया।बीती रात एंबुलेंस 108 पर गर्भवती महिला अफसाना पत्नी  इस्लाम अली की डिलीवरी के लिए सीएचसी रामनगर पर ढाई बजे रात कॉल आई। जिस पर चालक प्रवेश कुमार व ईएमटी विनोद कुमार गांव में गर्भवती महिला को लेने पहुंच गए। सीएचसी आते समय रास्ते में शिवपुरा के पास महिला को बहुत तेज दर्द होने लगा तो ईएमटी विनोद कुमार ने महिला की हालत गंभीर देखते हुए रास्ते में ही एंबुलेंस रुकवा ली और आशा सुनीता की सहायता से डिलीवरी एंबुलेंस में ही करा दी। उसके बाद महिला व बच्चे को सीएचसी रामनगर में भर्ती करा दिया गया। एएनएम  ने बताया कि महिला व उसका बच्चा बिल्कुल ठीक है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad