मेजा, प्रयागराज (विमल पाण्डेय)। आज शाम जैसे ही सूर्यास्त होगा उसके चंद घंटों पहले देश में साल का आखिरी आंशिक सूर्य ग्रहण देखने को मिलेगा। दिवाली के दूसरे दिन लगने वाला सूर्य ग्रहण भारत में शाम 4 बजे के बाद कुछ जगहों पर दिखाई देने लगेगा। साल का आखिरी सूर्य ग्रहण आज है और आइए सूर्य ग्रहण का समय जानते हैं। 25 अक्टूबर दिन मंगलवार को लगने वाला सूर्य ग्रहण भारत के लगभग सभी स्थानों में दृश्य होगा। यह ग्रहण भारत के विभिन्न शहरों में निम्न प्रकार से दृश्य होगा।
वहीं ज्योतिषाचार्य पंडित कमलाशंकर उपाध्याय के मुताबिक प्रयागराज मे सायं काल 4:40 बजे से 5:30 बजे तक जबकि वाराणसी में 4:42 से सायं 5:22 तक दृश्य होगा। लखनऊ में 4:36 से 5:30 तक, मुंबई में 4:50 से 5:45 तक, बड़ोदरा में 4:40 से 5:38 तक, नासिक में 4:48 से 5:42 तक, हरिद्वार में 4:26 से 5:18 तक, दिल्ली में 4:28 से 5:30 तक, बैंगलोर में 5:12 से 5:52 तक एवं कोलकाता में 4:51 से 5 बजे तक ग्रहण का प्रभाव रहेगा। ग्रहण का सूतक 12 घंटे पहले से सभी स्थानों में नियमानुसार लागू होगा। यह ग्रहण स्वाति नक्षत्र तथा तुला राशि पर लगेगा तुला राशि वालों के लिए विशेष घातक है, अतः तुला राशि के जातक इस ग्रहण को ना देखें मेष, मिथुन, कर्क, कन्या, वृश्चिक, कुंभ एवं मीन राशि वालों के लिए ग्रहण का फल अनिष्ट है। वृषभ, सिंह, धनु तथा मकर राशि वालों के लिए यह ग्रहण शुभ दायक है। सूर्य अस्त हो जाने के कारण मोक्ष सायंकाल 6:32 पर होगा। अतः मोक्ष हो जाने के बाद ही देव पूजन, मूर्ति स्पर्श एवं भोजन किया जा सकता है।
अधिक जानकारी के लिए- ज्योतिषाचार्य पंडित कमलाशंकर उपाध्याय से मोबाइल नंबर 9336772843 पर सम्पर्क करें।