Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

प्रयागराज : युवक की हत्या कर कुएं में फेंका शव, आक्रोश

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। जनपद के गंगापार इलाके में जान से मारने के बाद शव कुएं में फेंक कर हत्‍यारे फरार हो गए। युवक की बाइक मिली व बगल झाडि़यों में खून लगा देख हत्‍या की आशंका जताई जा रही है। ग्रामीण आक्रोशित होकर सड़क पर विरोध जता रहे हैं। ग्रामीण पुलिस को शव नहीं सौंप रहे थे, हालांकि पुलिस समझाने का प्रयास कर रही थी। जब नहीं माने तो जबरन शव कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया। गंगापार के नवाबगंज थाना क्षेत्र के लालगोपालगंज स्थित दुर्गागंज गांव में युवक की हत्या कर गांव के किनारे एक कुएं में लाश फेंक दी गई। दुर्गागंज गांव का रहने वाला 22 वर्षीय विवेक कुमार पुत्र श्यामलाल सरोज मुंबई में रहकर सिलाई का काम करता था। कुछ दिन पूर्व मुंबई से घर आया था। शनिवार को सुबह गांव के किनारे एक बाइक लावारिस हालत में ग्रामीणों ने देखी। कुछ ही देर में वहां भीड़ जुट गई। इसी दौरान विवेक का बड़ा भाई रंजीत भी पहुंच गया। उसने बाइक को पहचान लिया। वहीं बगल की झाड़ी में खून भी लोगों ने देखा। और नजदीक जाने पर घटनास्थल के करीब स्थित एक कुएं में विवेक का उतराता शव देखा तो लोगों में खलबली मच गई। इसी बीच सूचना पाकर नवाबगंज थाने की पुलिस पहुंची। एनडीआरएफ की टीम को बुलवाकर पुलिस ने शव कुएं से जैसे ही बाहर निकाला लोग आक्रोशित हो गए। पुलिसकर्मियों ने शव कब्‍जे में लेना चाहा तो लोगों ने विरोध किया और सड़क पर नारेबाजी करने लगे। आक्रोशित लोगों के विरोध की सूचना पर एसपी गंगापार कई थाने की फोर्स के साथ पहुंचे। आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए न ले जाने का विरोध चल रहा था लेकिन पुलिस ने शव कब्‍जे में ले लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad