Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

त्रिशूल-डमरू लेकर पहुंचे किन्नर संतों ने लगाई आस्था की डुबकी

 

sv news

प्रयागराज (राजेश सिंह)। माघ मेले में मौनी अमावस्या के मौके पर किन्नर अखाड़े ने जबरदस्त एंट्री की है। महाकुंभ के बाद यह पहला मौका है जब अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर डॉ. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी की अगुवाई में सैकड़ों की संख्या में किन्नर संत गंगा स्नान करने के लिए संगम पहुंचे। हाथों में त्रिशूल व डमरू व शरीर पर भगवा वस्त्र धारण कर जय श्री राम का उद्घोष करते हुए किन्नर संतों ने स्नान किया। गोरखपुर की महामंडलेश्वर कनकेश्वरी नंद गिरि ने शंखनाद किया।

sv news


इस मौके पर किन्नर अखाड़ा के संरक्षक दुर्गादास महराज, यूपी की अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी कल्याणी नंद गिरी अध्यक्ष, सचिव, झारखंड की प्रदेश अध्यक्ष महामंडलेश्वर राजेश्वरी नंद गिरि, अमरजीत, पंजाब की अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी वामदेव, उडीसा की अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी मीरा नंद गिरि, महामंडलेश्वर स्वामी देवांशी नंद गिरि सचिव, गुजरात की अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी गिरनारी नंद गिरि अध्यक्ष, सचिव पुन्या नंद गिरि

महामंडलेश्वर स्वामी पूजानंद गिरि, महामंडलेश्वर स्वामी भाविकानंद गिरि सहित किन्नर अखाडा के बडी संख्या मे संत, शिष्य शामिल रहे।

लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी महराज ने कहा कि माघ मास में तीर्थराज प्रयागराज में माघ मास में गंगा स्नान करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। उन्होंने माघ मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं और स्नानार्थियों की बढती हुई भीड को देखकर कहा कि भीषण ठंड है, कोहरा है और तेज हवा चल रही है लेकिन उसके बाद भी देश, विदेश के करोडों श्रद्धालु और स्नानार्थी अक्षय पुण्य के लिए गंगा और संगम स्नान कर रहे हैं। इससे सनातन धर्म समृद्ध और विकसित हो रहा है, इसमें हमारी युवा पीढ़ी का विशेष योगदान है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad