प्रयागराज (राजेश सिंह)। यमुनानगर करछना थाना क्षेत्र भुंडा गांव निवासी 35 वर्षीय आशीष शर्मा गुरुवार शाम बाजार गए थे, शुक्रवार सुबह उनका शव धरवारा के पास सड़क किनारे खून से लथपथ मिला। हत्या का आरोप लगाते हुए स्वजनों ने करछना–कोहड़ार मार्ग पर जाम लगाया, जिसे पुलिस के समझाने पर आधे घंटे बाद खोल दिया गया; शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है।
