Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज : कार्यों में लापरवाही पर करछना व कोरांव के एसडीएम के खिलाफ सख्त कार्रवाई

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। प्रयागराज जिले के दो उप जिलाधिकारियों के खिलाफ सख्‍त कार्यवाई की गई है। करछना में तैनात एसडीएम रेनू सिंह तथा कोरांव में तैनात योगेंद्र सिंह को वहां से हटा दिया गया है। दोनों को जिला मुख्यालय से संबद्ध किया गया है। कार्यों में लापरवाही बरतने पर जिलाधिकारी ने यह कार्रवाई की है। उल्‍लेखनीय है कि करछना में तैनात एसडीएम रेनू सिंह और कोरांव में तैनात योगेंद्र सिंह के खिलाफ कार्यों में लापरवाही बरतने का आरोप था। जांच के बाद आरोप सही पाए जाने पर उनके खिलाफ सख्‍त कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई डीएम संजय कुमार खत्री ने शासन की सहमति पर किया है। दोनों एसडीएम को वहां से सटाकर जिला मुख्‍यालय से संबद्ध कर दिया गया है। कोरांव में बारा एसडीएम रहे शुभम यादव को कार्यभार सौंपने के लिए भेजा गया है। वहीं करछना में एसीएम चतुर्थ गणेश कनौजिया को भेजा गया है। बारा में 2020 बैच के आइएएस अफसर को भेजा गया है। इस कार्रवाई की विभाग में चर्चा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad