Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक मे शामिल होने प्रयागराज आएंगे आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत आज वाराणसी दौरे पर हैं। मोहन भागवत सुबह करीब चार बजे वाराणसी पहुंचे। कैंट स्टेशन पर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का आरएसएस के पदाधिकारियों ने भव्य स्वागत किया। आरएसएस प्रमुख आज मिर्जापुर भी जाएंगे। मिर्जापुर  में उनके आगमन को देखते हुए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
वहीं आज प्रयागराज मे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक 16 से 19 अक्टूबर तक प्रयागराज के गौहनिया स्थित जयपुरिया स्कूल में होगी। इसमें शामिल होने के लिए संघ प्रमुख डा. मोहन भागवत आज बुधवार की शाम प्रयागराज पहुंचेंगे। वह आठ दिनों तक यहां प्रवास करेंगे। यह पहला अवसर है जब संघ प्रमुख इतने लंबे समय यहां ठहरेंगे। 
संघ प्रमुख के आगमन की तैयारियों को परखने के लिए जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री ने प्रशासनिक अमले के साथ आयोजन स्थल का निरीक्षण किया। सुरक्षा इंतजामों की भी समीक्षा की और अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि संघ प्रमुख करीब छह बजे शाम को सड़क मार्ग से प्रयागराज पहुंचेंगे। माना जा रहा है कि एक दो दिन में मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ भी संघ विचार परिवार के मुखिया से मिलने आ सकते हैं। प्रशासन ने अपनी तरफ से सभी तैयारियां कर रखी हैं। 
अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक में शामिल होने के लिए पदाधिकारियों के आने का क्रम भी शुरू हो चुका है। काशी व आसपास के जिलों के स्वयंसेवक जिन्हें बैठक की तैयारियों से जोड़ा गया है, वे पहले ही आ चुके हैं। इसमें संघ रचना के सभी 45 प्रांतों के प्रांत संघचालक, कार्यवाह व प्रचारक शामिल होंगे। सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले, सभी सह सरकार्यवाह व अन्य अखिल भारतीय अधिकारी, कार्यकारिणी भी मौजूद रहेंगे। चार दिन चलने वाली बैठक में अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा में बनी वार्षिक योजना की समीक्षा, संघ कार्य के विस्तार का वृत्तांत लेने के साथ समसामयिक विषयों पर भी चर्चा की जाएगी। 
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बुधवार को 3:30 बजे प्रयागराज आ रहे हैं। बमरौली एयरपोर्ट से सर्किट हाउस पहुंचेंगे। यहां पार्टी पदाधिकारियों व जन प्रतिनिधियों से मिलने के बाद विभागीय अफसरों के साथ समीक्षा बैठक भी करेंगे। संभावना जताई जा रही है कि वह संघ प्रमुख डा. मोहन भागवत से भी मिल सकते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad