Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

गोला गोकर्णनाथ में नौ बजे तक 10.9% वोटिंग, अयोध्या में पंचकोसी परिक्रमा आज से

sv news


लखनऊ। गोला गोकरननाथ विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र में उप निर्वाचन के लिए मतदान शुरू हो गया है। मतदान प्रातः 7 से शाम 6 बजे तक होगा। सुबह नौ बजे तक गोला गोकर्णनाथ विधानसभा सीट पर 10.9 फीसद वोटिंग हुई है। भाजपा विधायक अरविंद गिरी के निधन के बाद उप चुनाव हो रहा है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने यह जानकारी दी है। इसके मुताबिक उप निर्वाचन में 3.91 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 2.06 लाख पुरुष, 1.85 लाख महिला और 25 तृतीय लिंग के मतदाता हैं। मतदेय स्थलों पर जो मतदाता शाम 6 बजे रहेंगे, उनको मतदान का अधिकार होगा। इस सीट पर कुल सात उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।

रामनगरी अयोध्या में आज रात से पंचकोसी परिक्रमा शुरू हो जाएगा। इस परिक्रमा में लाखों श्रद्धालु शामिल होने के लिए अयोध्या पहुंचने लगे हैं। सुरक्षा व्यवस्था चौकस कर ली गई है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के विभिन्न जनपदों में स्थित शत्रु संपत्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कतिपय स्थानों पर अतिक्रमण की भी सूचना है। शत्रु संपत्ति के कब्जों पर बुलडोजर चलाएं। निर्देश दिए हैं कि सभी शत्रु संपत्तियों की अद्यतन रिपोर्ट तैयार की जाए। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad