Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

महादेव महावीर मंदिर का वार्षिक प्रवचन कल से


मेजारोड, प्रयागराज (राजेश शुक्ल)।  महादेव महावीर सत्संग कमेटी सोरांव, मेजा, प्रयागराज द्वारा रामकथा का शुभारंभ कल शनिवार 5 नवंबर 2022 से होगा। उक्त आशय की जानकारी कमेटी के पदाधिकारी आशीष शुक्ल ने देते हुए बताया कि गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी पूरी भव्यता के साथ संगीतमय रामकथा का आयोजन किया जाएगा। रामकथा में मानस पियूसा सुश्री आस्था दुबे जबलपुर, पंडित अजय शास्त्री अयोध्या व पंडित भोलानाथ पाण्डेय प्रयागराज के मुखारविंद से सत्संग पांडाल में सरस्वती प्रवाहमान होंगी।

कथा का शुभारंभ शाम छह बजे से रात्रि दस बजे तक। भजन संध्या 12 नवंबर शनिवार व हवन और महाप्रसाद वितरण 13 नवंबर दिन रविवार को होगा। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad