Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

बाल दिवस पर याद किए गए चाचा नेहरू

 

Svnews

मेजा,प्रयागराज।(हरिश्चंद्र त्रिपाठी)

सोमवार को भारत के प्रथम प्रधान मंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती बाल दिवस के रूप में हर्षोल्लास पूर्वक मनाई गई।इस मौके पर सरकारी, अर्धसरकारी स्कूलों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। बच्चों ने जहां विभिन्न खेलों में प्रतिभाग कर चाचा नेहरू की जयंती को सफल बनाया।वहीं स्कूल के प्रधानाचार्य ने बच्चों को चाचा नेहरू की जीवनी पर प्रकाश डाला।इसी क्रम में शिवगुलाब तिवारी पब्लिक स्कूल मेंडरा में बच्चों ने कई खेलों में भाग लिया। संस्था के प्रधानाचार्य पवन तिवारी ने बाल दिवस मनाने के उद्देश्य पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि आज के नन्हे और छोटे बच्चे कल जिम्मेदार देश के नागरिक और कर्णधार होंगे।


 जिसके लिए यह अत्यंत आवश्यक है कि बच्चों के आध्यात्मिक ,भौतिक, मानसिक, शारीरिक और नैतिक विकास पर समुचित ध्यान देकर उन्हें पुष्पित पल्लवित किया जाय। देश के समग्र बच्चों की मासूमियत एवं बचपना बना रहे और बच्चों की समुचित सुरक्षा और संवर्धन हो सके इस हेतु देश के प्रथम स्वप्न दृष्टा प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्म दिवस प्रति वर्ष 14 नवंबर को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है।इससे पूर्व स्कूल के सभी बच्चे व शिक्षक चाचा नेहरू की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।इस मौके पर पूनम तिवारी,साधना यादव,ममता यादव,शिवानी यादव और अंकुश पाल मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad