Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

हाईकोर्ट: राष्ट्रीय लोक अदालत में 298 वादों का हुआ निस्तारण

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। अशोक कुमार श्रीवास्तव, एच0जे0एस0 सचिव, उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति उच्च न्यायालय इलाहाबाद ने बताया है कि उच्च न्यायालय इलाहाबाद में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन मुख्य न्यायमूर्ति राजेश बिंदल, मुख्य संरक्षक, उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा अध्यक्ष उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति के दिशा-निर्देश में किया गया। मुख्य न्यायमूर्ति के निर्देशानुसार उच्च न्यायालय इलाहाबाद में चार लोक अदालत पीठ का गठन किया गया, जिसमें न्यायमूर्ति सिद्धार्थ वर्मा, न्यायमूर्ति विपिन चन्द्र दीक्षित, न्यायमूर्ति विकास बुधवार एवं न्यायमूर्ति नलिन कुमार श्रीवास्तव की पीठ द्वारा 298 वादों का निस्तारण आपसी सुलह-समझौते के आधार पर कराया गया तथा पक्षकारों को रू0 10,04,02,120/-(दस करोड़ चार लाख दो हजार एक सौ बीच रूपये मात्र) प्रतिकर के रूप में धनराशि दिलायी गयी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad