Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

कार्यकर्ता जिम्मेदारियों के साथ कार्य करें: जिलाध्यक्ष

SV News

मेजा, प्रयागराज (श्रीकान्त यादव)। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह के दिशा निर्देश पर पदाधिकारियों का एक-दिवसीय प्रशिक्षण शनिवार को आयोजित हुआ। प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन जिला प्रभारी यमुनापार ओंकार नाथ केसरी की उपस्थिति में, ज़िला अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बता दें कि भाजपा किसान मोर्चा यमुनापार का एक दिवसीय प्रशिक्षण में मुख्य अतिथि ज्ञानेश जोशी द्वारा प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार की किसानों के हित में जारी किसानों को उपलब्धियों को गिनाया गया। वहीं उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण हमें समाज में खुद को स्थापित करने का एक सशक्त माध्यम है।

SV News

 प्रशिक्षण में पूर्व विधायक प्रभा शंकर पांडे ने भाजपा के इतिहास, विकास एवं परिवार पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देते हुए बताया कि भाजपा किसानों के उत्थान के लिए समर्पित है।
भाजपा जिला प्रभारी यमुनापार ओंकार नाथ केसरी ने बताया कि भाजपा के संगठन संरचना भूमिका और कार्य से आज विश्व भर में कीर्तिमान स्थापित कर रही है। आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनकर देश की सेवा कर रही है। यह सब संगठन से ही संभव है। संघठन की विचार धारा देश अंतिम पायदान के व्यक्ति विकास के लिए हैं, जो आज पूरे विश्व में भारत के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा विश्व में विकास की किर्तिमान स्थापित हो रही हैं, और आज मोदी विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता हैं। सबका साथ सबका विकास के लक्ष्य पर भाजपा सरकार प्रदेश और देश में कार्य कर रही है। ज़िला अध्यक्ष अरूण कुमार सिंह ने कार्यकर्ताओ के कार्यों को गति देने पर जोर देते हुए पुनः कमर कसते हुए आगामी लोकसभा में अपनी जिम्मेदारियों को निष्ठा पूर्वक अभी से कार्य क्षेत्र में शुरु कर दें। 
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का संचालन तारा शंकर पाण्डेय और आदेश सिंह ने किया। इस मौके पर सेवालाल पटेल वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राजेश शुक्ला, नीरज द्विवेदी, सुधीर कुमार साहू बउआ, नीतू सिंह, लीलावती गुप्ता, हृदेश मिश्रा, अभिषेक मौर्य, अभिषेक शुक्ला, सुभाष पयाशी, दिनेश तिवारी, राजुकमार सिंह, वीरेंद्र पटेल, मुकेश पाण्डेय, गिरीश कुमार, अशोक सिंह, राकेश कुमार, नितेश सिंह, राहुल कुमार, छगन दुबे, नागेंद्र सिंह, अवधेश प्रजापति, चंद्र भूषण सिंह, गोरे सिंह, मोनू तिवारी, दिनेश मौर्य, अमित सिंह पटेल, कमलेश साहू, रविशंकर साहू, भोला शुक्ला, ज़िला पदाधिकरी, जिला सद्स्य, एवम् मंडल अध्यक्ष, कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad