Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

यमुनापार मे मेड़ काटने के विवाद मे एक ही परिवार के दो पक्षों मे चली गोली, मचा हड़कंप

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। प्रयागराज के करछना में बुधवार की सुबह एक ही परिवार के दो पक्षों में गोली चली। मेड़ काटने के विवाद में मारपीट के बाद एक तरफ से लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग हुई। इसमें एक व्‍यक्ति जख्‍मी हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने असलहा के साथ आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। घटना को लेकर पीडि़त पक्ष में आक्रोश व्‍याप्‍त है।


यमुनापार के करछना थाना क्षेत्र के बबूरा गांव में एक ही परिवार के रंगनाथ यादव व श्याम नारायण यादव के बीच मेड़ काटने को लेकर बुधवार की सुबह विवाद हो गया। बात बढ़ी तो मारपीट होने लगी। इसी बीच एक पक्ष की तरफ से अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोली चला दी गई। वहां मौजूद गांव के ही विक्रम यादव के हाथ में गोली लगी तो वह जख्‍मी हो गया। बताते हैं कि जिसे गोली लगी, वह घटना का वीडियो बना रहा था। उसके जख्‍मी होने से खलबली मच गई। फायरिंग की सूचना पाकर वहां करछना थाना प्रभारी विश्वजीत सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। पुलिस ने आरोपित को लाइसेंसी बंदूक के साथ गिरफ्तार कर लिया। वहीं घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने दोनों पक्षों के कुछ लोगों काे हिरासत में ले लिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad