Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

लूट के मोबाइल फोन के साथ पुलिस के हत्थे चढ़े तीन बाल अपचारी

SV News

मेजा, प्रयागराज (श्रीकान्त यादव/विमल पाण्डेय)। मेजा मे लूट के मोबाइल फोन के साथ तीन बाल अपचारी पुलिस के हत्थे चढ़ गए। 
बता दें कि शनिवार को प्रभारी निरीक्षक मेजा ज्ञानेश्वर मिश्र के नेतृत्व मे चौकी प्रभारी सिरसा जगदीश कुमार ने पुलिस टीम के साथ थाना क्षेत्र के डोरवा मोड़ रामनगर से तीन बाल अपचारी को लूट के मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया गया। प्रभारी निरीक्षक मेजा ज्ञानेश्वर मिश्र ने बताया कि उक्त तीनों बाल अपचारी थाना क्षेत्र के पांती शुक्ला पेट्रोल पंप के पास हुई मोबाइल फोन लूट के आरोपित हैं। जिन्हें गिरफ्तार कर पुलिस संरक्षण में लिया गया है। लिखापढ़ी कर अगली कार्रवाई की गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad