Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

यातायात नियमों का पालन कर बचाएं खुद एवं दूसरों की जिंदगी : रवि शर्मा

SV News

कौंधियारा, प्रयागराज (राजेश सिंह)। शनिवार को श्रीराम चरन यादव इंटर कॉलेज कौंधियारा में यातायात माह के अंतर्गत यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कौंधियारा पुलिस के द्वारा छात्र छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। थाना कौंधियारा के दरोगा रवि शर्मा ने छात्र-छत्राओं को जागरूक व संबोधित करते हुए कहा कि यातायात के नियम इसलिए बनाए गए हैं ताकि कोई हादसे न हों। अगर इन नियमों पर हम वाहन चलाते हैं तो कभी भी सड़क हादसे नहीं होंगे।

SV News

जहां हम नियमों का उलघंन करते हैं वहीं हादसा होने की संभावना प्रबल हो जाती है और हम खुद तो शिकार होते ही हैं, दूसरे की जिंदगी भी खतरे में डाल देते हैं। इसलिए हमें नियमों का पालन करना चाहिए। इस दौरान यातायात नियमों पर आधारित कालेज के छात्र-छात्राओं ने मंचीय कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर कौंधियारा थाने के दरोगा नवीन कुमार सिंह, दरोगा विजय सिंह, कांस्टेबल नरेन्द्र कुमार व कालेज के शिक्षक धनंजय सिंह, सृष्टि द्विवेदी व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad