Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

प्रयागराज : पुलिस ने साइबर क्राइम करने वाले छह जालसाजों को किया गिरफ्तार

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। झारखंड से आकर यूपी में साइबर क्राइम करने वाले गिरोह के छह सदस्यों को प्रयागराज पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से नकदी, मोबाइल, लैपटॉप, चेक बुक, एटीएम कार्ड, आधार कार्ड समेत अन्य सामान बरामद हुआ है। गिरोह के तीन सदस्य अभी फरार हैं, जिनकी तलाश चल रही है। एसएसपी शैलेश कुमार पांडे ने बताया कि गिरोह का सरगना विकास दास है, जो झारखंड के गिरिडीह जिले के हरिओडी हीरोडीह का निवासी है। उसी गांव के राकेश कुमार मंडल, मनीष कुमार मंडल, संतोष कुमार राय, गोविंद मंडल और करण कुमार मंडल है। सभी प्रयागराज सिटी के अल्लापुर में किराए का कमरा लेकर करीब दो माह से रह रहे थे। 
विकास दास अपने गांव के लडकों को नौकरी दिलवाने के नाम पर यहां बुलाया था। इसके बाद उनके आधार कार्ड में पता बदलवाकर विभिन्न बैंकों में 35 खाते खुलवाए। उन खातों की जानकारी झारखंड में मौजूद सीताराम, मोंटू और पवन को भेजा।
फिर वे तीनों विकास के साथियों के बैंक खाते में ठगी से हड़पे गए पैसे डालते थे, जिसको निकालकर विकास सीताराम के पास पहुंचाता था। कुछ दिन पहले साइबर कैफे संचालक ने शिकायत की थी, जिसके आधार पर साइबर सेल और कर्नलगंज की पुलिस टीम ने छानबीन करते हुए छह को गिरफ्तार किया है। बाकी की तलाश हो रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad