Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

आध्यात्म के बिना धर्म का अस्तित्व नही : मोहन भागवत

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सर संघ चालक डा. मोहन भागवत ने शंकराचार्य आश्रम में आयोजित आराधना महोत्सव का शुभारंभ करते हुए कहा कि आध्यात्म के बिन धर्म का अस्तित्व नहीं होता। आध्यात्म ही सबको साथ लेकर चलने की प्रेरणा देता है। अभी तक जितने महापुरुष हुए हैं उनका नाम और काम भले अलग था लेकर आधार में आध्यत्म था। महात्मा गांधी और डा. आंबेडकर भी उसी में शामिल हैं। 
डा. भागवत ने कहा कि आध्यात्मिक जीवन हमें मनुष्यता की ओर ले जाता है। इससे उचित मार्गदशन मिलता है अन्यथा व्यक्ति भटकने लगता है। उन्हें अपनी बुद्धि, अपना विचार और अपना कार्य ही श्रेष्ठ समझ में आता है। ऐसे लोगों को भटकाने वाले भी होते हैं, जिससे बचना चाहिए। शंकराचार्य आश्रम में चल रहे आराधना महोत्सव का संयोजन श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ छेत्र ट्रस्ट के सदस्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती कर रहे हैं।
इस समारोह में शामिल होने के लिए संघ प्रमुख मोहन भागवत मंगलवार सुबह स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस से प्रयागराज जंक्शन पहुंचे जहां पहले से डीएम संजय कुमार खत्री समेत अन्य पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे। जंक्शन पर संघ और भाजपा के पदाधिकारियों ने आरएसएस प्रमुख भागवत की अगवानी की। जंक्शन से भागवत सिविल लाइंस स्थित आरएसएस कार्यालय गए थे। वहां से दोपहर में कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। इस कार्यक्रम में भागीदारी के बाद वह बुधवार को दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad