Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

11 लाख दीपों से जगमग होगा संगम:देव दीपावली आज, संगम क्षेत्र में सैंडआर्ट, सेल्फी पॉइंट्स, लेजर शो होंगे

sv news

प्रयागराज (राजेश सिंह)।आज देव दीपावली है। पूरे देश में नदियों, सरोवरों के किनारे करोड़ों दीप जलेंगे। प्रयागराज के संगम क्षेत्र को भी 11 लाख दीपों से जगमग करने की तैयारी है। देव दीपावली के लिए लोग भी तैयार हैं और घाट भी। इस दौरान सैंडआर्ट, सेल्फी प्वाइंट और लेजर शो प्रमुख आकर्षण का केंद्र होंगे।

लेजर शो होगा और सेल्फी पॉइंट्स भी रहेगा

इस बार दीपावली के अवसर पर सेक्टर मजिस्ट्रेटों को उपस्थित रहने का निर्देश दिया है। देव दीपावली कार्यक्रम के अवसर पर संगम क्षेत्र में सैण्डआर्ट, सेल्फी, लेजर शो भी होगा। देव दीपावली के अवसर पर संगम क्षेत्र सहित अन्य घाटों को 11 लाख दीपों से जगमग किया जायेगा।

संगम क्षेत्र में तैयारियों का जायजा लेते डीएम संजय खत्री।

संगम क्षेत्र में तैयारियों का जायजा लेते डीएम संजय खत्री।

सजाए गए गंगा और यमुना घाट

प्रयागराज के संगम, बलुआघाट पर देव दीपावली को दिव्य और भव्य रूप देने की तैयारी है। यही कारण है कि रविवार को प्रयागराज के जिलाधिकारी संजय खत्री ने संगम क्षेत्र का निरीक्षण किया और अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने संगम, बलुआघाट सहित अन्य घाटों पर साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था कराये जाने के लिए जिला पंचायतराज अधिकारी और नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिया। डीएम ने कहा कि लापरवाही होने पर कार्रवाई होगी। मोबाइल टाॅयलेट, पीने के पानी तथा प्रकाश की समुचित व्यवस्था कराये जाने का भी निर्देश दिया।

संपर्क मार्गों को भी दुरुस्त किया गया

उन्होंने पुलिस विभाग को संगम क्षेत्र में देव दीपावली कार्यक्रम के अवसर पर लोगों के आने-जाने वाले मार्गों की तथा पार्किंग की समुचित व्यवस्था कराने का भी निर्देश दिया है। डीएम ने घाटों पर जाम न लगने देने, बिजली की पर्याप्त व्यवस्था करने, चकर्ड प्लेट व मार्गों को व्यवस्थित करने, गहरे पानी की सीमा पर बैरिकेडिंग के साथ-साथ जल पुलिस, गोताखोर की भी पर्याप्त संख्या में तैनाती करने को कहा है।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी शिपू गिरि, जिला विकास अधिकारी भोलानाथ कनौजिया, पीडी एके मौर्या सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad