प्रयागराज (राजेश सिंह)। प्रयागराज के जार्जटाउन मे यातायात माह को लेकर पुलिस की जागरूकता अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे एसपी ने सड़क सुरक्षा के नियमों को सिखाया। बता दें कि गुरुवार को प्रयागराज के कुलभास्कर डिग्री कॉलेज लाउडर रोड जार्जटाउन में यातायात माह के संबंध में जागरूकता अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर संतोष कुमार मीणा ने मौजूद सभी को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने हेतु प्रेरित किया। एसपी संतोष कुमार मीणा ने कहा कि "सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा" सड़क नियमों का पालन करें एवं खुद सुरक्षित रहें और दुसरों को भी सुरक्षित रखें। बच्चों को यातायात नियम, महिला सशक्तिकरण, साइबर अपराध के संबंध में जागरूक किया गया। यातायात निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने भी यातायात नियमों को बताया। यातायात जागरूकता अभियान कार्यक्रम थानाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह के नेतृत्व मे उपनिरीक्षक अमित कुमार चौरसिया के द्वारा किया गया। जिसमे कॉलेज की प्राचार्या गीतांजलि मौर्या, डॉक्टर विपिन कुमार, डॉक्टर मनीष सिंह, डॉक्टर पचौरी, डॉक्टर प्रमोद यादव, डॉक्टर सी एस चौबे आदि लोग की मौजूद रहे।