Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

नैनी जेल की रूटीन चेकिंग के दौरान अधिकारियों ने सुनी बंदियों की समस्या

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। रूटीन चेकिंग के लिए बुधवार को जिला जज व डीएम के साथ अधिकारियों की टीम केंद्रीय कारागार नैनी पहुंची। यहां पर टीम ने तीन घंटे बैरकों की जांच की। इस दौरान पाकशाला, अस्पताल, महिला जेल, में भी जांच कर बंदियों से बातचीत की। जेल अधिकारियों को निर्देश दिया कि छोटे मामले में बंद बंदियों की न्यायिक सहायता कर उन्हें रिहा करने में मदद की जाए। 
जिला जज संतोष राय, जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट हरेंद्र नाथ, अपर पुलिस आयुक्त आकाश कुलहरि बुधवार सुबह 11.15 बजे रूटीन चेकिंग के लिए केंद्रीय कारागार नैनी पहुंचे। अधिकारियों ने बैरकों की जांच कर बंदियों के लिए दी जाने वाली सुविधाएं देखीं। पाकशाला, अस्पताल, महिला जेल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बंदियों से बातचीत की। पुलिस मुठभेड़ में घायल बंदियों का भी हालचाल जाना।
पैरवी के अभाव में छोटे अपराधों में भी काफी दिनों से सजा काट रहे बंदियों की पैरवी के लिए जेल प्रशासन को निर्देश दिया गया। जेल प्रशासन से भी इसमें मदद करने को कहा। लगभग तीन घंटे चेकिंग के बाद दोपहर सवा दो बजे अधिकारी वहां से वापस गए। वरिष्ठ जेल अधीक्षक शशिकांत सिंह का कहना है कि अधिकारी रूटीन चेकिंग में आए थे। इस दौरान उन्होंने बंदियों से बात की, उनकी समस्याओं को सुना और उसके निराकरण का निर्देश दिया। कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली है।
केंद्रीय कारागार के निरीक्षण के दौरान जिला जज, जिलाधिकारी व अन्य अधिकारी पाकशाला पहुंचे। यहां उन्होंने खाने की गुणवत्ता को देखने के साथ ही रोटी की तारीफ की। जेल में अब रोटी पकाने के लिए मशीन लगाई गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad