Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

पूर्व ऊर्जा मंत्री विक्रमाजीत मौर्य की बीती रात हार्ट अटैक से निधन

sv news


प्रयागराज (राजेश शुक्ला)। पूर्व ऊर्जा मंत्री व भाजपा के पूर्व विधायक विक्रमाजीत मौर्य का गुरुवार रात एक बजे हार्टअटैक से निधन हो गया। वह 67 वर्ष के थे। दरभंगा कॉलोनी स्थित निवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली। मंत्री के निधन की जानकारी होते ही शुभचिंतकों ने आवास पर पहुंचकर शोक जताया।

विक्रमाजीत मौर्य 2016 में भारतीय जनका पार्टी में शामिल हुए और विधान सभा चुनाव 2017 में फाफामऊ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी के रूप में निर्वाचित हुए थे। इससे पहले वह बसपा की मायावती सरकार में ऊर्जा मंत्री थे। विक्रमाजीत मौर्य को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का करीबी माना जाता था। हालांकि विधानसभा चुनाव 2022 में उन्हें भाजपा ने टिकट नहीं दिया था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad