Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

निकाय चुनाव : बड़े निकाय वाले शहरों को 13 के बाद मथेंगे मुख्यमंत्री योगी

SV News

लखनऊ (राजेश सिंह)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अब प्रदेश में होने वाले निकाय चुनाव में अपना दमखम दिखाएंगे। निकाय चुनाव के मद्देनजर भाजपा के प्रदेश संगठन ने प्रचार का जो कार्यक्रम तैयार किया है, उसके मुताबिक मुख्यमंत्री 13 दिसंबर के बाद सभी नगर निगमों के अलावा बड़े निकाय वाले शहरों को मथेंगे। वह रोड शो के साथ ही बड़ी सभाएं भी करेंगे।
मुख्यमंत्री ने रविवार अपने सरकारी आवास पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और महामंत्री (संगठन) धर्मपाल के साथ निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर बैठक की। इसमें प्रदेश अध्यक्ष ने संगठन के स्तर पर निकाय चुनाव को लेकर की गई अब तक की तैयारियों की उन्हें जानकारी दी।
बैठक में तय किया गया कि मुख्यमंत्री का अंतिम प्रबुद्ध सम्मेलन 13 दिसंबर को मथुरा में है। इसके बाद योगी निकाय चुनाव प्रचार में उतरेंगे। मुख्यमंत्री के अलावा अन्य शहरों में चुनाव प्रचार की कमान दोनों उप मुख्यमंत्रियों, मंत्रियों व पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी संभालेंगे। बैठक में मुख्यमंत्री ने खतौली विधानसभा व मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में पार्टी की हार के कारणों की जानकारी भी ली।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad