Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज : तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर ने मासूम को कुचला, दर्दनाक मौत

SV News

भाग रहे चालक को ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ा, पिटाई के बाद पुलिस को सौंपा

प्रयागराज (राजेश सिंह)। प्रयागराज के घूरपुर थाना क्षेत्र के यमुना नगर में गुरुवार की शाम तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मासूम को कुचल दिया। घटनास्थल से भाग रहे ट्रैक्टर चालक को ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। लोगों ने चालक को पकड़कर पहले तो पीट दिया। इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया। मासूम बेटे की मौत से माता-पिता समेत पूरे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है।
मामला थाना क्षेत्र के देवरिया ग्राम पंचायत के मोहिनी का पूरा गांव का है। गांव निवासी जितेंद्र सिंह घूरपुर बाजार में मोबाइल रिपेयरिंग का काम करते हैं। उनके दो बेटे और एक बेटी है। दूसरे नंबर का बेटा तेजस पटेल (5) पास के एक निजी स्कूल में केजीवन का छात्र था। गुरुवार को वह स्कूल से आने के बाद गांव के अन्य बच्चों के साथ घर के बाहर दरवाजे पर खेल रहा था।
इसी समय उधर से गुजरे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसे कुचल दिया। दुर्घटना के बाद उपस्थित लोगों ने ट्रैक्टर को रुकवाना चाहा तो चालक ने रफ्तार बढ़ा दी। कुछ दूर जाने के बाद वह ट्रैक्टर खड़ा कर पैदल भागने लगा। लोगों ने दौड़ाकर उसे पकड़ा और पुलिस को सौंप दिया। गंभीर रूप से घायल तेजस को परिजन पास के एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची घूरपुर पुलिस ने बच्चे का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मासूम की मौत से उसकी मां अनीता बेहोश हो गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad